इश्क़ या जुनून - Chapter 86
इधर अंबर को दो आवाज लगाने के बाद बलजीत जी सीढ़ियों की तरफ देखते हैं और अंबर को खामोशी से सीढ़ियों से उतरकर खुद की तरफ बढ़ते देख नाराजगी के साथ बोलते हैं,,,,,,,, मुंह में दही जमाया हुआ है क्या.....?? कब से बोल रहा हूं जवाब क्यों नहीं दे रहे......??
जिस तरह से आप चिल्ला रहे हैं ऐसे लग रहा है जैसे आसमान (अंबर) टूट पड़ा हो ....!! अब टूटे-फूटे हुए से भी जवाब की उम्मीद लगाए बैठे हैं...?? ये तो क्रुएलिटी की इन्तहा हो गई......!! अंबर अपनी आई विंक करते हुए बोलता हैं....!!
और यह घटिया जोक की इंतहा हो गई.....!! बलजीत जी अंबर का कान खींचते हुए बोलते हैं!!
धरा को ऊपर उसके रूम में क्यों नहीं छोड़ा.....?? बलजीत जी गुस्सा करते हुए बोलते हैं।
अंबर धीरे से बलजीत जी के कान में बोलता है,,,,,,,, क्यों बिजनेस में अपनी जिंदगी खराब कर दी....?? अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है एक्टिंग के कीड़े थोक के भाव भरे हुए हैं ट्राई कर लो और अगर ना करना चाहो तो आपके लिए एक्टिंग इंस्टिट्यूट खुलवा देता हूं ! जिन्हें एक्टिंग नहीं आती ना फिर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बाप दादा के नाम पर घुसे हुए हैं थोड़े उन्हें बांट दो फिर देखना कैसे हिट पे हिट देते हैं.....!!
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.