इश्क़ या जुनून - Chapter 28
सब जानने के बाद मिस्टर कुकरेजा ने खामोशी से एक प्लान बनाया.......!! मिसेज कुकरेजा के सपने को चकनाचूर करने का.......!!
उन्होंने प्रॉपर्टी ट्रांसफर के नकली कागज बनवाए जिसमें सारी प्रॉपर्टी मिसेज कुकरेजा के नाम ट्रांसफर होने की बात थी....!! और वो कागज विकास के सामने इस तरह जानबूझकर पेश किए गए जैसे ये अनजाने में हुआ हो...!! जिससे विकास उन्हें पढ़कर आग बबूला हो गया! क्योंकि मिसेज कुकरेजा और विकास के बीच में तय हुआ था की मिसेज कुकरेजा प्रॉपर्टी का 25 परसेंट शेयर उसके नाम करवाएंगी.......!!
वहीं मिस्टर कुकरेजा ने अकाउंट्स की फाइल में भी बहुत बड़ी गड़बड़ करके मिसेज कुकरेजा की नजर में विकास की नियत को गलत साबित करने की कोशिश की ! इस तरह दोनों में झगड़ा लगाकर वो उन दोनों के झगड़े की रिकॉर्डिंग करना चाहते थे। ताकि झगड़े के दौरान वो दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में अपना जुर्म कबूल कर ले। लेकिन पता नहीं कैसे उन्हें इस सब पर शक हो गया। मिसेज कुकरेजा ने विकास को अपने फार्महाउस में मिलने बुलाया.....!!
मिस्टर कुकरेजा उनके तय समय से पहले फार्महाउस पर पहुंचे ताकि उन दोनों के खिलाफ जाल बुन सके। लेकिन यहां उनके लिए जाल बिछा हुआ था । जिस लड़की के रेप के इल्ज़ाम में मिस्टर कुकरेजा को फंसाया हुआ था, वहां पर उन्हें वह लड़की खून से लथपथ मदद को पुकारती मिली ......!!
मिस्टर कुकरेजा भले आदमी थे घबराकर उस लड़की के पास उसकी मदद के लिए पहुंचे लेकिन इससे पहले वो कुछ करते उस लड़की ने उनकी बाहों में दम तोड़ दिया और तभी बहुत सारे फोटो क्लिक हो गए......!!
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.