इश्क़ या जुनून -(शानदार अभिनेता) Chapter 52
मिलन के रूम से बाहर जाते ही दादाजी अपनी आंखें खोल देते हैं और गहरी सांस लेकर खुद का ही मजाक उड़ाते हुए हंसकर बोलते हैं,,,,,,,, अंबर का हाल जानकर मुझे दर्द ना हो इसलिए मुझसे सब कुछ छुपाते हैं ....!! नहीं जानते कि जो दर्द मैं अपने अंदर समेटे हुए बैठा हूं वही दर्द इस सब की जड़ है........!! बोलते हुए बलजीत जी अपनी ईजी चेयर से उठते हैं और उठकर जैसे ही घूम कर अपने बेड की तरफ जाने लगते हैं, कि तभी उन्हें अपने रूम में परछाई सी नजर आती हैं। वो आंसुओं से भीगें होने की वजह से धुंधले पड़े अपने चश्मे को साफ करके जैसे ही वापस लगाते हैं तो देखते हैं मिलन अपने हाथ बांधे दरवाजे पर खड़ा था.......!!
मिलन को देखकर बलजीत जी हड़बड़ा जाते हैं और कृत्रिम नाराजगी के साथ बोलते हैं ,,,,,,,, ओए खोत्ते यहां क्या कर रहा है.....?? सोया नहीं अब तक....??
मिलन जो कि अब तक अपने हाथ बांधे हुए खड़ा था, उन्हें खोलता है और अपने लोअर की जेब में डालकर बलजीत जी की तरफ कदम बढ़ाते हुए बोलता है,,,,,,,,,,, जिस चश्मे को अब साफ कर रहे हैं, उसे आंखें बंद करके सोने की एक्टिंग करने से पहले साफ कर लेते तो आज फिर आपके धोखे में आ जाता ......!!
मुंबई आया था तो सोचा था दादा पोते की जोड़ी जो बात बात पर मेरी टांगे तोड़ने की धमकी देते हैं इन्हें छोड़ कर फिल्मों में ट्राई कर लूं .....!!अच्छी खासी शक्ल भी है.....!! बस थोड़ी एक्टिंग स्किल की कमी है उसी के लिए सोच रहा था कि कोई एक्टिंग स्कूल जॉइन कर लू....!! आफ्टर ऑल एक्टिंग आना भी तो जरूरी है .......!! लेकिन अभी अभी मुझे पता चला कि मैं तो बेकार ही कोई अच्छा एक्टिंग स्कूल ढूंढ रहा था जबकि मेरे घर में तो इतने शानदार अभिनेता भरे पड़े हैं......!!
बलजीत जी को हालांकि अंदाजा हो गया था कि उनकी चोरी पकड़ी गई है लेकिन फिर भी वो इस उम्मीद में कि शायद मिलन ने उनके मुंह से निकले वो शब्द नहीं सुने इसलिए एक कोशिश करते हुए उल्टा मिलन पर नाराज होते हुए बोलते हैं,,,,,,,, एक्टिंग........?? तुम्हें कौन से एक्टिंग स्कूल की जरूरत पड़ गई....?? तुम तो सालों से एक्टिंग कर रहे हो ना......?? जब भी अंबर देर से घर आता है, मीटिंग में बिजी है यही बोलते हो ना जबकि अपने होश खो कर घर आता है........!! और ना सिर्फ अपने होश खोकर घर आता है बल्कि किसी का घर तबाह करके भी आता है.......!! तुम्हें क्या लगता है तुम और वो मिलकर उसके कारनामों की न्यूज़ बाहर नहीं आने देते तो क्या मुझे कुछ पता नहीं चलेगा......?? अरे कैसा दोस्त है तू .....?? उसे गलत करने से रोकने के बजाय उसकी गलतियों पर पर्दा डालता है..........!!
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.