इश्क़ या जुनून (रीमा जी की गोलमाल बातें) Chapter 11
वो दादी मां ...!! इतना बोल कर धरा कुछ पल खामोश रह जाती है, लेकिन उसका दिमाग बोलना बंद करने के बाद भी तेजी से चल रहा था....!!
क्या बताएं सभी को जबकि अभी तो परेशानी के बारे में वो भी सही से कुछ नहीं जानती....!! बेवजह उसकी दादी मां और चाचा जी परेशान हो जाएंगे यही सोचकर धरा असमंजस में थी और फिर अचानक धरा को आज ऑफिस में हुई बातें याद आती है.....!! और उसे रास्ता मिल गया था...!!
इधर धरा को ना बोलते देख धरा के चाचा जी जो साइड वाले सोफे पर बैठे थे उठकर धरा के पास आते हैं...! और बड़े प्यार से धरा के चेहरे को छूते हुए बोलते हैं.............. क्या बात है बेटा आज से पहले कभी तुझे इतना परेशान नहीं देखा.....?? हमसे अपनी परेशानी बताने में कब से तू झिझकने लगी.....?? अभी तो तेरी शादी भी नहीं हुई है अभी से हमें पराया कर दिया.....!! कोई बात हुई है........??
जिस ट्रैक पर धरा आपके चाचा जी और दादी जी को ले जाना नहीं चाहती थी उन्होंने अनजाने में शायद उसी पर कदम रख दिया था.....!! धरा की परेशानी का सबब उसकी होने वाली ससुराल से जुड़ा हुआ है ऐसा कैसे सोच सकते हैं चाचा जी.....?? सोच क्यों नहीं सकते हैं ....!! सोच तो सकते हैं.....!! इतना प्यार जो करते हैं.....!! समझते हैं अच्छे से......!! इससे पहले कि वो लोग शायद, किंतु ,परंतु जैसी संभावनाओं की गलियों से गुजरते हुए उस मुकाम पर पहुंचे जहां पता नहीं कौन सी परेशानी है जो क्षितिज को परेशान कर रही है.....!! धरा अपने घर वालों को बिना परेशानी को जाने उसका जिक्र करके उन्हें परेशान नहीं करना चाहती थी। सामने प्रत्यक्ष खड़ी परेशानी से ज्यादा परेशान संभावित परेशानी करती है और यही धरा नहीं चाहती थी। पहले वो उस परेशानी से रूबरू होना चाहती थी.....!! इसलिए धरा जल्दी से खुद को संभालती है और बोलती है..........वो चाचाजी हमने आपको बताया था ना हमारी कंपनी को टेकओवर कर लिया है क्योंकि आप छुट्टी पर थे तो हमें मालूम नहीं था लेकिन आज ऑफिस गए तो पता चला काफी लोगों को जाॅब से निकाल दिया जाएगा......!! बस वही...........
धरा अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाती है कि तभी बीच में ही उसकी दादी मां कमला जी बोल पड़ती हैं,,,,,,, अरे तो पुत्तर इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात है.....?? मेरी बच्ची को अगर उन्होंने निकाला तो कंपनी बंद पड़ जानी है उस खस्मा नू खाने नए मालिक की.....!!
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.