Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 25

इश्क़ या जुनून -(चूर्ण बनाकर कुत्तों को खिला दूंगी) Chapter 25

मिलन जो नीरा को अच्छे से सुन चुका था ! पहले फोन पर...!! और फिर उस रिसेप्शनिस्ट को जमकर सुनाते हुए ! तो अचानक से इतने मीठे अंदाज में नीरा का उसे सुनिए जी बोलना मिलन को हैरान कर देता है। और वो मन में बोलता है साला अंबर जब फ्लर्ट करता है तो गलत लगता है! लेकिन एक बात बिल्कुल सही कहता है,,,,,,, इन लड़कियों का भरोसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए फोन पर और अभी थोड़ी देर पहले बिल्कुल चंडी बनी हुई थी और अब ऐसे बोल रही है जैसे बेचारी आज तक कुछ बोली ही नहीं है पहली बार मुंह से शब्द निकले हैं......!! वो भी इतने मखमली कि कोई भी फिसल जाएगा......!! ये लड़कियां, लड़को को पहले अपनी मक्खन जैसी चिकनी चुपड़ी बातों से पूरा फ्लैट कर देती है और जब बेचारा शादी के मंडप में फेरे लेता है तो वहीं से शुरुआत होती है चक्कर खाने की फिर सारी जिंदगी बेचारा चकर घिन्नी बना रहता है....!! असली  रूप शादी के बाद दिखाती है....!! बीवी बनते ही हकीकत सामने आ जाती है....!! अपने सारे कांटे और अस्त्र-शस्त्र तो ये शादी के बाद दिखाती हैं.....!!

मिलन अपने ही ख्यालों में गुम चला जा रहा था तो नीरा एक बार फिर से बोलती है ,,,,, सुनिए ना.......!!

खुद को एक बार फिर मीरा के द्वारा इतने प्यार और मनुहार से बोलने पर मिलन खुद को नीरा के सवाल का जवाब देने से रोक नहीं पाता और कुछ उसी के अंदाज में जवाब देता है,,,,,,,,, सुनाइए ना.....!!

उफ्फ ये कैसे जवाब दे बैठा मिलन......?? जहां एक तरफ अंबर की इमेज प्लेबॉय की थी वही मिलन किसी लड़की को ना तो नजर भर के देखता था और ना ही थोड़ी सी भी लिफ्ट देता था.....!! अंबर के साथ रहकर जो कुछ और देखता था उसके बाद राय उसकी भी लड़कियों के बारे में अच्छी नहीं थी। लेकिन जो एक सबसे बड़ा फर्क था अंबर और मिलन के बीच में वो था रिस्पेक्ट का......!! मिलन रिस्पेक्ट पूरी करता था। जबकि अंबर किसी भी लड़की के लिए स्वीट तभी तक तथा जब तक कि वो उसकी जिंदगी में उसके बेडरूम तक नहीं आती थी क्योंकि उसके बाद तो  पता नहीं क्या होता था कि जब वो लड़की अंबर के बेडरूम से बाहर आती थी तो उस लड़की की जुबान पर अंबर के लिए बेतहाशा बद्दुआएं और गालियां होती थी ......!! एक रात में ऐसा क्या होता था उसकी हकीकत अंबर और वो लड़की और भगवान ही जानते थे......!!

वैसे इन तीनों के अलावा 3 लोग और भी जानते थे जिनके नाम का अंदाजा लगाने की जिम्मेदारी मैं आप पर छोड़ देती हूं....!!

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
25 / 123
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.