बेपनाह मोहब्बत - Chapter 106
ईशा बस अपनी भरी आंखों से एक टक अद्विक को देख रही थी,, अब तक जो ईशा दिव्या के सामने हिम्मत से खड़ी उसके सभी इल्जामों का मुंह तोड़ जवाब दे रही थी वहीं अपने सामने अपने आदि को देख उसकी सीधी साधी सी शोना बन गई थी जिसे हर कदम पर अपने आदि की जरूरत थी,, अद्विक भी उसे ही एकटक देख रहा था,, यहां कुछ देर पहले ईशा को कोंफीडेंस के साथ खुद के लिए जवाब देते देख वो खुश था वहीं अब अपनी शोना की नम आंखों को देख अद्विक की आंखें और मन बेचैन हो गया था,, वहीं दिव्या अभी भी ईशा के बारे में उल्टा सीधा बोले जा रही थी,,
दिव्या:- तुम जैसी लड़कियों को कोई हक नहीं हम जैसे शरीफ लोगों के बीच पढ़ने का,,, तुम्हारे जैसी लड़कियों की वजह से ही बाकी लड़कियां भी बदनाम होती है,, पता नहीं और कितने लड़कों को फसा रखा है अपनी खूबसूरती के जाल में,, तुम जैसी करेकटरलेस लड़की......
वो इसके आगे कुछ कहती उसके पहले ही अद्विक की भारी और गुस्से भरी आवाज वहां गूंज उठी,, जिसे सुनकर वहां खड़े सब लोग सहम गए,, यहां तक कि ईशा की एक पल को उसकी इतनी गुस्से भरी आवाज सुनकर कांप गई,, उसने अपनी आंखें बंद कर ली,, आंखें बन्द करते ही आंसू का एक कतरा उसकी आंखों से लुढ़क उसके गालों पर आ गया,, जब अद्विक ने उसके आंसूओं को देखा तो उसे अपने सीने में कुछ चुभता सा महसूस हुआ,, अब उसे और भी गुस्सा आ रहा था,,
वो जल्दी से ईशा की तरफ गया और उसके सामने जाकर खड़ा हो गया,, उसका चेहरा और आंखें गुस्से से लाल हो गई थी,, उसे ईशा के सामने खड़ा देख दिव्या मुस्कुरा दी उसे लगा कि शायद अब अद्विक ईशा को डांटेगा और उसे कॉलेज से बाहर करवा देगा क्योंकि सबको पता था कि वो उस कॉलेज के ट्रस्टीज में से एक था, पर उसका आगे का एक्शन देख दिव्या के साथ साथ बाकी सब भी हैरान हो गए,, अद्विक ने अपने हाथ से ईशा के आंसूओं को साफ किया और बहुत ही प्यार से बोला ,
अद्विक:- शोना,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.