बेपनाह मोहब्बत - Chapter 6
अद्विक के बोलने पर एक सर्वेंट खाना लेकर ईशा के रुम में जाता है, नर्स उससे खाने की प्लेट ले लेती है तो सर्वेंट वहां से चला जाता है,
नर्स ईशा के पास जाती है और उसे देख बोलती है
नर्स:- मैम खाना खा लीजिए फिर आपको दवाई भी लेनी है,
ईशा उसे कोई जवाब नहीं देती बस ऐसे ही लेटी रहती है, आंसू तो अब भी उसकी आंखों से बह रहे थे, नर्स एक दो बार उसे आवाज देती है पर वो कोई जवाब नहीं देती, जब नर्स उसके पास जाने की कोशिश करती है तो ईशा पैनिक करने लगती है इसलिए नर्स अब कुछ नहीं बोलती बस चुपचाप पीछे हट जाती है,
दरवाजे पर खड़ा अद्विक कब से यह सब देख रहा था, उससे ईशा की यह हालत देखी नहीं जा रही थी, वैसे भी जिससे हम मोहब्बत करते हैं उसे आई तो हम एक खरोंच बर्दाश्त नहीं कर सकते, पर यहां तो ईशा के साथ साथ इतना सब कुछ हुआ था, अद्विक भी कैसे बर्दाश्त कर सकता था, उसे ईशा की ऐसी हालत देख अपने दिल में दर्द महसूस होता हैं, वो ईशा की तकलीफ को समझ तो नहीं सकता क्योंकि जो उसके साथ हुआ वो तो वो चाहकर भी नहीं समझ पाएगा पर हां उसके दर्द को वो महसूस जरुर कर रहा था आखिर वो उससे बेपनाह मोहब्बत जो करता है,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.