बेपनाह मोहब्बत - Chapter 71
अद्विक ने शक्ति और शेरा को ऑफिस जाने के लिए बोल दिया, अब खुद तो वो जा नहीं सकता था क्योंकि उसकी शोना का ऑर्डर था, पर आज उसकी एक इम्पोर्टेंट मीटिंग थी इसलिए उसने शक्ति और शेरा को वो मीटिंग हैंडल करने के लिए कह दिया था,
कुछ टाइम बाद ईशा शावर लेकर बाथरूम से बाहर आई उसने बेड की तरफ देखा तो अद्विक हो रहा था, शायद मेडीसीन की वजह से उसे नींद आ गई थी, वो जाकर मीरर के सामने खड़ी हो गई और तैयार होने लगी, उसने एक बॉटल ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था,
गीले बाल जिन्हें उसने टावल में लपेट रखा था, उसने आंखों में काजल और होंठों पर लिप बाम लगाया, बाकी का मेकअप तो वो करती ही नहीं थी और ना ही उसे जरुरत थी कोई मेकअप करने की, उसने ड्रेसिंग टेबल से एक छोटी सी डिब्बी उठाई और उसमें से सिंदूर लेकर अपनी मांग में भर लिया और फिर अपने बालों को सुखाने लगी,
वहीं अद्विक उसे तैयार होते हुए एकटक देख रहा था, दरअसल वो सोया नही था बाथरूम का दरवाजा खुलने की आवाज सुनकर उसने अपनी आंखें बंद कर ली थी, वो एकटक आंखों में ढेर सारा प्यार लिए उसे देख रहा था, ईशा जल्दी से तैयार हुई और अद्विक की तरफ बढ़ गई, उसे अपनी तरफ आते देख अद्विक ने फिर अपनी आंखें बंद कर ली,
ईशा उसके पास आई और बैड पर उसके पास बैठ गई, उसने धीरे से अद्विक के गाल पर हाथ रखा और झुककर प्यार से उसका माथा चूम लिया और उसे देखते हुए बोली
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.