बेपनाह मोहब्बत - Chapter 73
ईशा निधि और विधि के साथ शौपिंग के लिए चली गई , अद्विक ने उनकी सिक्योरिटी का पूरा इंतजाम कर दिया था , एक गाड़ी में निधि और विधि और ईशा थी और ड्राइविंग सीट पर स्टीफन था जो अद्विक के कहने पर उनके साथ आया था, हालांकि वो आना नहीं चाहता था पर अद्विक की बात को वो टाल नहीं सकता था,
उनके घर से निकलते ही एक गाड़ी उनका पीछा करने लगी जो कपूर मेंशन की कुछ दूरी पर खड़ी शायद उनका ही इंतजार कर रही थी, वो गाड़ी कुछ दूरी पर उनके पीछे पीछे चल रही थी, कुछ टाइम बाद उनकी गाड़ी मॉल पहुंची तो वो तीनों जल्दी से उतर कर अन्दर की तरफ चली गई, स्टीफन भी उनके पीछे ही था, कुछ गार्ड्स और थे जो सब तरफ नजर रखे उनके पीछे चल रहे थे,
स्टीफन का पूरा ध्यान निधि की तरफ था जिसने उसकी तरफ देखा तक नहीं था, वो उसे पूरा इग्नोर कर रही थी , तीनों लड़कियों गर्ल्स सेक्शन में चली गई और अपनी शौपिंग करने लगी , वहीं कोई था जिसका ध्यान ईशा पर ही था, वो कोई और नहीं आकाश था जो उनका पीछा करते हुए यहां तक पहुंचा था, स्टीफन ने उसे देख लिया था, उसने अपना फोन निकाला और अद्विक को कॉल लगा दिया, अद्विक जो अपने कैबिन में बैठा कोई फाइल रीड कर रहा था,
फोन की आवाज सुनकर उसने देखा तो स्टीफन की कॉल देख उसने कॉल रिसीव किया तो सामने से स्टीफन बोला
स्टीफन:- बॉस, वो यही है, जब से घर से निकले हैं वो तब से हमारे पीछे है
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.