बेपनाह मोहब्बत - Chapter 91
सब लोग फार्म हाउस जाने के लिए रेडी थे बस इंतजार था तो ईशा का जो अभी तक नहीं आई थी, तभी सब लोगों की नजरें सीढियों पर टिक गई यहां से ईशा नीचे आ रही थी, वाइट क्रोप टॉप जिस पर क्यूट सी बिल्ली का प्रिंट था, वहीं उसमें से उसकी पतली कमर नजर आ रही थी, उसके साथ कम्फ़र्टेबल ब्लैक प्लाजो और कम्फ़र्टेबल ब्लैक जूती, बालों को इकट्ठा कर बन बनाया हुआ था जिसमें से दो लटें निकल कर उसके गालों पर झूल रही थी,
इस समय वो बहुत क्यूट लग रही थी, सब लोग उसे देख मुस्कुरा दिए , तभी शक्ति की नजर अपने पास खड़े अद्विक पर गई जो आंखें फाड़े और मुंह खोले अपनी शोना को देख रहा था, शक्ति ने धीरे से उसके पेट में कोहनी मारी और बोला
शक्ति:- मुंह बन्द कर ले वरना मक्खी घुस जाएगी,
उसकी बात सुनकर अद्विक झेंप गया और इधर उधर देखने लगा, सब लोग उसे ऐसे देख मुस्कुरा दिए,
ईशा आकर सबके सामने खड़ी हो गई और बोली
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.