Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 81

बेपनाह मोहब्बत - Chapter 80

दो दिन बाद ईशा, निधि और विधि के पेपर्स शुरू होने वाले थे तो दो दिन तक वो लोग घर पर रह कर ही पढ़ाई करने वाली थी, इसलिए सुबह ही तीनों नाश्ता कर निधि और विधि के रुम में चली गई और लग गई अपनी पढ़ाई में,

अद्विक ने भी अपनी शोना का प्यार से माथा चूमा और जल्दी आने का बोल ऑफिस के लिए निकल गया, स्टीफन को उसने अपने किसी माफिया काम के लिए भेजा हुआ था,लगभग आधे घंटे बाद वो अपने ऑफिस पहुंचा और लिफ्ट से सीधा अपने कैबिन में चला गया, शक्ति ने उसे उसका शैडयूल्ड बताया, आज उसकी बहुत सारी मीटिंग्स थी जिन्हें अद्विक को अटैंड करना था, मीटिंग्स अटैंड करते करते उसे पता ही नहीं चला कब दोपहर हो गई,

वहीं घर पर तीनों लड़कियों मन लगा कर अपनी पढ़ाई कर रही थी, अल्का जी ने खाने पीने का सब सामान उनके रुम में ही पहुंचा दिया था ताकि पढ़ते समय उन्हें किसी भी चीज़ की परेशानी ना आए,

वहीं आकाश और पल्लवी अद्विक से मिलने की कोशिश कर रहे थे पर शेरा और शक्ति ने उन्हें अद्विक से मिलने ही नहीं दिया या फिर अद्विक उनसे मिलना ही नहीं चाहता था, इसलिए पैर पटकते हुए वो दोनों वहां से निकल गए,

देखते ही देखते शाम हो गई, अद्विक अपने कैबिन में आया और अपनी चेयर पर बैठ अपना सिर पीछे सीट पर टिका कर आंखें बंद कर ली, थकावट उसके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी, तभी दरवाजा नोक हुआ, अद्विक ने कम इन कहा तो शक्ति अन्दर आकर उसके सामने खड़ा हो गया और बोला

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
81 / 131
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.