सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 90
वसुन्द्रा जी के इरादों से अनजान आस्था और रूद्र एक दुसरे को बाहों में भरे सुकून से लेते हुए थे ,, जहाँ आस्था शान्ति से आँखें बंद किये लेटी हुई थी वही रूद्र का एक हाथ उसके पेट को सहला रहा था वही दुसरे हाथ से वो उसके बालों को सहला रहा था ,, जैसे जैसे टाइम आगे बढ़ रहा था आस्था की तकलीफ भी बढती जा रही थी ,, रूद्र परेशान न हो इसलिए वो अपनी तकलीफ उसे बता भी नहीं रही थी पर रूद्र सब समझता था ,,, अभी भी आस्था के पेट और उसके निचले हिस्से में दर्द हो रहा था पर रूद्र को बता नहीं रही थी ,, पर उसके चेहरे को देख रूद्र सब समझ गया इसलिए वो हलके हाथों से उसके पेट और निचले हिस्से को सहला रहा था जिससे आस्था को आराम मिले हालाकि आस्था को ऐसे बहुत शर्म आ रही थी उसने रूद्र को मना भी किया पर रूद्र नहीं माना इसलिए आस्था ने भी आगे कुछ नहीं कहा ,, कुछ ही देर में आस्था आराम से सुकून की नींद सो गई ,, उसे यूँ सुकून से सोते देख रूद्र भी उसे बाहों में भर प्यार से उसका माथा चूम नींद के आगोश में चला गया ,,
वही दूसरी तरफ रीना और आरती जी इस समय एक होटल रूम में मौजूद थी ,, रूद्र के गार्ड्स ने उनका इलाज़ करवा कर रीना के कहने पर उन्हें इस होटल में छोड़ दिया था ,, हालाकि के आरती जी और रीना जी को लगा था के आस्था या रुद्र उन्हें इलाज करवा कर अपने घर लेकर आने के लिए कहेगे पर रूद्र ने अपने गार्ड्स को पहले ही इंस्ट्रक्शन दे दिए थे के उनका इलाज़ करवा कर वो जहाँ कहती है उन्हें वहां छोड़ दिया जाये ,, जब रूद्र के गार्ड्स ने उनसे पूछा के वो कहाँ जाना चाहती है तो पहले तो वो हैरान हुई पर फिर रीना ने उन्हें उन दोनों को किसी होटल में छोड़ने के लिए कहा ,, उसकी बात मान कर गार्ड ने उन दोनों को होटल ड्राप कर दिया ,, रीना को रूद्र पर बहुत गुस्सा आ रहा था ,, आरती जी भी गुस्से से भरी हुई थी ,, पर उन्हें रूद्र से ज्यादा आस्था पर गुस्सा आ रहा था ,, वो आस्था को याद कर नफरत से बोली
आरती जी :- हमें तो पहले ही पता था यह लड़की पूरी नमक हराम है ,, देखो तो उसने एक बार नहीं सोचा के हमें ऐसे किसी होटल में छोड़ने से अच्छा अपने घर बुला लेती ,,
आरती जी को यह लग रहा था के गार्ड्स को आस्था ने कहा है उन्हें होटल छोड़ने के लिए कहा होगा ,, उन्हें लग रहा था के आस्था नहीं चाहती थी के वो लोग उसके घर आये ,, वाही अपनी माँ की बात सुनकर रीना उन्हें देखते हुए बोली
रीना :- कोई बात नहीं माँ वो जितनी मर्जी कोशिश कर ले पर उस घर में तो हम जाकर ही रहेंगे ,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.