Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 6

सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 6

वहीं दूसरी तरफ आस्था जो सबसे छुपकर शादी देख रही थी, अचानक किसी ने उसके मुंह पर हाथ रखा और उसे खींच कर वहां से ले गया, वो आस्था को एक रुम में लेकर आया और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया,

आस्था की कोहनी में चोट लग गई, पर उसने खुद के दर्द को जब्त किया और उस इंसान की तरफ देखा तो वो उसे देख डर से कांप गई, उसके सामने उसकी बुआ सास का देवर अजीत खड़ा था, आस्था का शरीर उसे देख डर से कांप रहा था, क्योंकि अजीत की नजर आस्था पर अच्छी नहीं थी,

उसने बहुत बार आस्था को ग़लत तरीके से छूने की कोशिश की थी, जब आस्था ने यह बात अपनी सास को बताई तो उन्होंने उल्टा उसे ही यह कह कर चुप करवा दिया कि जरूर तुमने ही अपनी अदाओं से उसे रिझाया होगा, उनका कहना था कि वो विधवा है पति तो है नहीं इसलिए अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए उसने ही अजीत को रिझाया होगा, आस्था ने आगे कुछ नहीं कहा क्योंकि उसे पता था कि उसकी सुनने वाला कोई नहीं, उल्टा सब उस पर ही इल्जाम लगाएंगे, पर तब से वो अजीत से दूर ही रहती,

शादी में आने के बाद भी वो उसके सामने नहीं जाती थी, पर उसे नहीं पता था कि अजीत की नजर तो शुरू से ही उस पर थी जिस दिन से वो वहां आई थी,

आस्था ने खुद को सम्भाला और उठकर खड़ी हो गई, अजीत उसकी तरफ बढ़ा और बोला

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
6 / 94
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.