सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 53
गाड़ी में रुद्र आस्था को गोद में लिए बैठा एकटक उसे देख रहा था जो अभी भी बेहोश थी,,, आस्था को ऐसे देख रुद्र को अपना दिल टूटता हुआ महसूस हो रहा था,, उसे खुद पर ही गुस्सा आ रहा था कि क्यों उसने आस्था को अकेले मॉल भेजा जबकि उसे पता था कि उसके दुश्मन उसे कमजोर करने के लिए उसके अपनों को नुक्सान पहुंचाने की फिराक में रहते हैं फिर उससे यह गलती हो गई,, यही सोच कर उसका गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था जो आगे बैठा ड्राइवर और प्रवीण दोनों महसूस कर रहे थे पर कुछ बोल नहीं सकते थे,,,
तभी रुद्र की नजर आस्था के गालों पर पड़ी जिन पर सोमेश की उंगलियों के निशान दिखाई दे रहे थे,, यह देख रुद्र का गुस्सा कंट्रोल से बाहर हो गया वो आस्था को देखते हुए ही अपनी गुस्से भरी आवाज में प्रवीण से बोला
रुद्र:- अपने आदमियों को बोल दो सोमेश को कोई हाथ नहीं लगाएगा ,, उसे उसके किए की सजा मैं खुद दुंगा अपने हाथों से,, मेरी जान को दर्द पहुंचाने वाले का हिसाब मैं खुद करूंगा,,
प्रवीण ने हां में गर्दन हिलाई और अपना फोन निकाल किसी को मैसेज करने लगा,, वहीं रुद्र ने आस्था के गालों को अपने हाथ से छुआ और धीरे से वहां सहला दिया,, बेहोशी में भी उसके चेहरे पर दर्द की रेखाएं दिखाई देने लगी जो देख रुद्र को बहुत तकलीफ़ हुई,, उसने आस्था के गालों पर अपने होंठ रखे और उन्हें चूमने लगा और बार बार चूमता रहा,,
कुछ देर बाद उनकी गाड़ी रुद्र मेंशन में आकर रुकी ,, प्रवीण ने गाड़ी का दरवाजा खोला तो रुद्र आस्था को गोद में लिए बाहर निकला और अन्दर की तरफ बढ़ गया यहां पहले से ही डॉक्टरों की टीम उनका इंतजार कर रही थी,, रुद्र आस्था को लेकर जल्दी से अपने रुम में आया और उसे बहुत ही आराम से बेड पर लिटा दिया जैसे वो कोई कांच की गुड़िया हो,, और वहीं उसका हाथ पकड़ कर बैठ गया,, प्रवीण भी उसके पीछे पीछे रुम में आ गया उसके साथ ही डॉक्टरों की टीम थी,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.