सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 84
आज रूद्र और आस्था राजस्थान से वापिस आने वाले थे ,, राजस्थान के नए हुकुम सा और राजस्थान की राजकुमारी के मिलने की न्यूज़ हर तरफ फ़ैल चुकी थी ,, सिंह मेंशन में जैसे ही सबने यह न्यूज़ देखि सब हैरान हो गए ,, आस्था राजस्थान की राजकुमारी होगी किसी ने भी यह सोचा तक नहीं था ,, दादी और चाची के साथ साथ चाचा जी भी यह खबर सुनकर खुश हो गए ,, पर वसुन्द्रा जी के सीने में आग लग गयी ,, रूद्र से उनकी नफरत इतनी ज्यादा थी के वो कैसे भी बस उसे बर्बाद करना चाहती थी और उसकी प्रॉपर्टी अपने नाम करना चाहती थी पर हर बार वो नाकाम रही ,, पर अब जब जैसे ही उन्होंने यह न्यूज़ सुनी के आस्था रूद्र की पत्नी राजस्थान की राजकुमारी है उनकी नफरत रूद्र के लिए और भी बढ़ गयी ,,
वो टीवी पर चल रही न्यूज़ जिसमें रूद्र और आस्था शिवांश(हुकुम सा ) और गौरी (हुकुम रानी सा)के साथ मुस्कुराते हुए मीडिया वालों के सवालों के जवाब दे रहे थे उन्हें देख मन ही मन गुस्से और नफरत स बोली,
वसुन्द्रा जी :- नफरत है मुझे तुमसे बेइंतेहा नफरत ,, जैसे तुम्हारे उस बाप से थी ,, तुम दोनों की वजह से मैं वो नहीं कर पायी जो मैं करना चाहती थी ,, पहले तुम्हारा वो बाप जिसके साथ मैंने शादी की थी सोचा था के उसकी दौलत पर ऐश करूंगी अपने सारे सपने पुरे करूंगी पर उसने , उसने मुझे हमेशा रोक टोक की मुझे एक टिपिकल हाउस वाइफ बना कर छोड़ दिया ,,, फिर जबरदस्ती मुझे तुम्हे पैदा करने पर मजबूर किया ,,, सोचा था चलो तुम्हे पैदा करनें के बाद मैं अपने मन की करुँगी पर नहीं फिर उसने मुझे घर पर बैठ तुम्हे सम्भालने के लिए कहा ,, हालाकि मैं उस समय बिज़नेस करना चाहती थी ,, सिंह एम्पायर को अपने हात्जों में लेना चाहती थी ,, पर तुम्हारे बाप की वजह से ऐसा नहीं हो पाया ,, इसलिए मार दिया मैंने उसे ,, उसके बाद सोचा था सब कुछ मेरा हो जायेगा ,, पर नहीं वो बुढा इतना होशियार निकला मरने से पहले वो सारी प्रॉपर्टी तुम्हारे नाम कर गया ,,, और तुम , तुम तो अपने बाप से भी दो कदम आगे निकले ,, हमेशा मेरे रास्ते का रोड़ा बनते रहे ,, पर अब नहीं ,, अब मैं कुछ ऐसा करूंगी जो तुमने सोचा भी नहीं होगा ,,,
यह बोल वो गुस्से में उठ कर अपने रूम की तरफ बढ़ गयी ,,, वही दादी और चाचा - चाची रूद्र मेंशन के लिए निकल गए ,, शाम लगभग 6 बजे के करीब रूद्र और आस्था अपने प्राइवेट जेट से मुंबई पोहंचे ,, आस्था तो सो गई थी इसलिए रूद्र ने उसे बिना जगाये अपनी गोद में उठाया और और जेट से बाहर आ गया ,, प्रवीण वही मौजूद था ,, उसने रूद्र को ग्रीट किया तो रूद्र ने हाँ में गर्दन हिलाई और आस्था को लेकर गाडी की तरफ बढ़ गया ,, पर तभी पता नहीं कहा से बहुत सारे रिपोर्टर्स माइक और कैमरा लेकर वहां आ गए और रूद्र और आस्था की तस्वीरे लेने की कोशिश करने लगे ,मीडिया के शोर की वजह से आस्था की नींद भी खुल गई उसने रूद्र को कास कर पकड लिया और अपना चेहरा उसकी गर्दन में छुपा लिया , रूद्र के बॉडीगार्डस ने उस दोनो को घेर रखा लिया जिस वजह से मीडिया वाले उन दोनों की कोई तस्वीर नहीं ले पा रहे थे और न ही उनके करीब पोहंच पा रहे थे ,, गार्ड्स ने उन्हें सँभालते हुए गाडी तक लेकर आए , प्रवीण ने दरवाजा खोला तो रूद्र आस्था को लेकर गाडी में बैठ गया ,, प्रवीण भी आगे बैठ गया तो ड्राईवर ने आगे बड़ा दी ,, रूद्र ने आस्था की तरफ देखा जिसने अभी भी उसे मजबूती से पकड़ रखा था और उसका चेहरा अभी भी उसकी गर्दन में छुपा हुआ था ,, रूद्र ने उसके बालों को सहलाया और बोला
रूद्र :- रिलैक्स जान , सब ठीक है ,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.