सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 75
मुम्बई शहर का सबसे बड़ा हॉटेल ताज होटल यह एक सेवन स्टार हॉटेल था , यहां ज्यादातर बड़े बड़े बिजनेसमैन और पोलिटिक्स ही आते थे क्योंकि कोई भी आम इंसान तो यहां आना अफोर्ड ही नहीं कर सकता था,, आज इसी हॉटेल में एक बहुत बड़ी पार्टी रखी गई थी,, जो कि किसी और ने नहीं अभिमन्यु प्रताप राजवंशी ने रखी थी, उसके और रुद्र के बिजनेस पार्टनर बनने की खुशी में,, हॉटेल में इस समय बहुत ही बड़े बड़े बिजनेसमैन से लेकर कुछ पोलिटिक्स तक मौजूद थे,,, सबके चेहरों पर मास्क मौजूद था जिस वजह से ज्यादातर किसी को पहचानना थोड़ा मुश्किल था,, सब वहां मौजूद थे,, बस इंतजार था तो बस रुद्र प्रताप सिंह का,, बाहर मीडिया का भी जमावड़ा लगा हुआ था,, जिन्हें बस रुद्र के आने का इंतजार था ,, इंतजार हो भी क्यों न कोई छोटा मोटा इंसान नहीं था ,, इंडिया के साथ साथ पूरे एशिया का नम्बर वन बिजनेसमैन था रुद्र ,,
वहीं अभिमन्यु इस समय पार्टी में मौजूद था उसके साथ ही सोफिया भी थी,, दोनों वहां मौजूद बिजनेसमैन से बातें कर रहे थे,, पर दोनों की निगाहें दरवाजे पर टिकी हुई थी उन्हें भी रुद्र का ही इंतजार था पर उससे ज्यादा उन्हें उसके साथ आने वाले शख्स का इंतजार था,, तभी हॉटेल के बाहर बहुत सारी गाडियां आकर रुकी,, उनमें से बहुत सारे गार्ड्स बाहर निकले और गाइन बनाकर खड़े हो गए,, इतने सारे गार्ड्स और उनके यूनीफोर्म पर लगे लोगो को देख सब पहचान गए कि यह गार्ड किसी और के नहीं बल्कि रुद्र प्रताप सिंह के है,,
यह देख मीडिया उनकी तरफ भागी ताकि रुद्र की तस्वीर ले सके और उससे सवाल कर सके क्योंकि रुद्र बहुत कम ही मीडिया के सामने या फिर ऐसे किसी पार्टी में जाता था,, और दूसरा कारण यह था कि सब जानना चाहते थे कि रुद्र के उसकी पार्टनर बनकर कौन आया है,, क्योंकि रुद्र के पीछे बहुत लड़कियां पागल थी जिनमें से कुछ बहुत बड़े बड़े बिजनेसमैन की बेटियां और पोलिटिक्स की बेटियां थीं ,, पर रुद्र को आज तक कभी किसी के साथ नहीं देखा गया था,,
पर आज की पार्टी का रुल था कि सबको किसी ना किसी पार्टनर के साथ आना है,, तो अगर रुद्र यहां आया है तो जरूर वो किसी पार्टनर के साथ ही आया होगा,, सबको इंतजार था रुद्र और उसकी पार्टनर के गाड़ी से उतरने का ,, सब लोग उन्हें देखने के लिए बेसब्र थे पर गाड़ी के शीशे काले होने की वजह से देख नहीं पा रहे थे,, और रुद्र के गार्ड्स उन सबको आगे नहीं जाने दे रहे थे,,
कुछ देर बाद प्रवीण ड्राइविंग सीट से बाहर आया,दूसरी साइड से रोमा भी गाड़ी से उतर गई,, , प्रवीण ने पीछे की साइड का दरवाजा खोला तो रुद्र अपनी शान , रुतबे और दमदार पर्सनेलिटी के साथ गाड़ी से बाहर निकला,, ब्लैक टक्सीडो में कमाल का लग रहा था रूद्र,, ,, उसके निकलते ही मीडिया वाले उसकी फोटोस खींचने लगे,, रुद्र ने एक नजर उन सबकी तरफ देखा और फिर दूसरी साइड जाकर खुद गाड़ी का दरवाजा खोला और झुक कर अपना हाथ आगे बढ़ा दिया,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.