Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 38

सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 38

सुबह का समय

रुद्र की नींद खुली तो उसे अपने सीने पर भार महसूस हुआ,, उसने चेहरा नीचे कर देखा तो आस्था उसके सीने पर सिर रखे उससे लिपट कर सोई हुई थी,, उसे देख रुद्र के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई,, उसने प्यार से उसका माथा चूमा और उसे एकटक देखने लगा,, सोते हुए आस्था बहुत ही प्यारी लग रही थी,, शायद नींद में ही कोई सपना देख रही थी क्योंकि उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी,,

रुद्र ने उसे अच्छे से बिस्तर पर लिटाया और खुद उठकर बाथरूम में चला गया,, फ्रेश होने के बाद वो एक नजर आस्था को देख कमरे से बाहर निकल जिम रुम की तरफ चला गया,, उसके जाने के आधे घंटे बाद आस्था की नींद खुली,, उसने देखा वो बेड पर अकेली है,, रात की बातें याद आते ही उसके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई,,

वो उठी और कपड़े लेकर बाथरूम में चली गई,, नहाने के बाद वो आकर आइने के सामने बैठ तैयार होने लगी,,, तभी रुम का दरवाजा खुला और रुद्र अन्दर आया पर सामने का नजारा देख उसके पांवों दरवाजे पर ही जम गए,,, सामने आस्था आइने के सामने बैठी तैयार हो रही थी,, ब्लैक साड़ी,, बैकलेस गोल्डन ब्लाऊज ,, हाथों में भरी भरी ब्लैक चूड़ियां,, आंखों में काजल,, होंठों पर गहरी लाल रंग की लिपस्टिक,, उसके बाल अभी भी गीले थे जिनमें से पानी टपक रहा था और उसकी साड़ी और उसमें से झांकती कमर को भिगो रहा था,,उसकी भीगी कमर को देख रुद्र की नजरें उसपर ही टिक गई और गला सूखने लगा,,

उसके कदम अपने आप आस्था की तरफ बढ़ गए,, वो आस्था के पास जाकर खड़ा हो गया और उसे देखने लगा,, आस्था जिसके हाथ में सिंदूर की डिब्बी थी वो अपनी मांग में सिंदूर लगाने जा ही रही थी कि रुद्र ने उसके हाथ से सिन्दूर की डिब्बी ली और चुटकी भर सिंदूर लेकर उसकी मांग में सजा दिया,, कुछ सिन्दूर उसके माथे और नाक पर भी गिर गया,,

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
38 / 94
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.