सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 10
अगली सुबह रुद्र की आंख खुली तो उसने देखा कि आस्था उसकी बाहों में सिमटी उसके सीने पर सिर रखे सुकून से सो रही थी, उसे ऐसे देख रुद्र के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ गई, तभी उसे रात की बातें याद आने लगी जब वो सोफे पर सो रहा था, तभी उसे किसी के रोने की आवाज सुनाई दी जिसे सुनकर उसकी नींद खुल गई और वो इधर उधर देखने लगा,
तभी उसकी नज़र बेड पर सो रही आस्था पर गई जो नींद में ही रो रही थी , रूद्र भाग कर उसके पास गया और उसके बेड पर बैठ उसके बालों को सहलाने लगा, पर आस्था का रोना बन्द ही नहीं हो रहा था, वो रोते हुए नींद में ही बड़बड़ा रही थी कि मुझे छोड़ दो, मुझे छोड़ दो, वो बस यही बात बोले जा रही थी,
रुद्र से उसे ऐसे देखा नहीं गया और उसने खींच कर आस्था को अपने सीने से लगा लिया और उसके बालों को सहलाते हुए उसे शान्त करवाने लगा, आस्था ने भी उसे कस कर पकड़ लिया और खुद को उसके सीने में छुपाने लगी, रुद्र बस प्यार से उसके बालों और उसकी पीठ को सहला रहा था, कुछ देर बाद आस्था शान्त हो गई और रुद्र की बांहों में सो गई,
रुद्र ने उसे देखा और खुद से अलग कर बिस्तर पर लिटाने लगा पर आस्था ने उसे बहुत टाइट पकड़ा हुआ था, रुद्र चाहता तो जबरदस्ती उसे खुद से अलग कर सकता था पर ऐसा करने से उसकी नींद खुल जाती, इसलिए रुद्र ऐसे ही उसे अपनी बाहों में लेकर बिस्तर पर लेट गया,
रुद्र ने उसके चेहरे को देखा जो आंसूओं से भीगा हुआ था, उसने उसके आंसूओं को साफ किया और उसके माथे को चूम कर बोला,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.