Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 66

सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 66

रुद्र जैसे ही उस जगह पहुंचा यहां पर आस्था को रखा गया था,, वो जल्दी से अन्दर की तरफ बढ़ा उसके पीछे ही प्रवीण और उसके पीछे बहुत सारे गार्ड्स थे ,, उसके गार्ड्स ने उस जगह को घेर लिया था,, रुद्र जैसे ही अन्दर पहुंचा तो सामने का नजारा देख हैरान रह गया,, सामने उस बड़े से हॉल में आस्था खड़ी थी उसके हाथ में चाकू था जिसे उसने अपनी कलाई पर रखा हुआ था और अपने सामने खड़े लोगों को अपने पास आने से मना कर रही थी,, आसपास बहुत सारी लड़कियां खड़ी थी जिन्होंने अजीब से कपड़े पहने थे जो जिस्म को ढकने का काम कम और दिखाने का ज्यादा कर रहे थे,, वहीं समायरा भी वही खड़ी थी जो आस्था को अपनी गुस्से भरी आंखों से घूर रही थी और अपने आदमियों को उसे पकड़ने के लिए कहा रही थी,,

दरअसल हुआ यह था कि समायरा ने दो लड़कियों को आस्था को तैयार करने के लिए भेजा था,, उसके दो क्लाइंट आ रहे थे जिनके साथ वो आस्था का सौदा करना चाहती थी,, पर आस्था ने तैयार होने के लिए मना कर दिया,, उन लड़कियों ने बहुत कोशिश की पर आस्था ने उनकी एक नहीं मानी,, तभी समायरा ने अपने आदमियों को उसे ऐसे ही वहां उसके पास लाने के लिए कहा क्योंकि उसकी क्लाइंट के पहुंचने का समय हो गया था,,,

दो आदमी जो बिल्कुल गुंडों की तरह दिखते थे वो आस्था को पकड़ कर बड़े से हॉल में ले आते हैं,, आस्था उनसे छूटने की कोशिश करती है पर कहा बेचारी नाजुक सी आस्था कहा वो छ फुट के मुस्टंडे,, फिर आस्था ने भी ज्यादा जो नहीं लगाया क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि उसके बच्चे को कोई नुक्सान हो,, वो गुंडे उसे लाकर समायरा के सामने खडा कर देते हैं,, आस्था उसे देख गुस्से में घूरती है पर समायरा उसे देख मुस्कुराते हुए बोलती है

समायरा:- बस कुछ देर फिर तुम्हें यहां से जाना होगा रुद्र की जिंदगी से दूर क्योंकि तुम्हें लेकर जाने वाले आने वाले हैं,, वो तुम्हे यहां से ले जाएंगे फिर तुम हमेशा के लिए उनकी हो जाओगी और वहां जो तुम्हारे साथ होगा वो तुमने सोचा भी नहीं होगा,, उसके बाद रुद्र सिर्फ मेरा होगा,,

उसकी बात सुनकर आस्था डर जाती है पर वो हिम्मत नहीं हारी सकती थी उसे कैसे भी कर वहां से निकलना था और रुद्र के पास पहुंचना था,, तभी उसकी नज़र टेबल पर पड़े फ्रूट बास्केट पर पड़ती है जिसके फ्रूट्स काटने के लिए चाकू भी रखा हुआ था,,, चाकू देख उसके दिमाग में कुछ आता है,, वो समायरा को देख उसकी तरफ बढ़ते हुए बोलती है

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
66 / 94
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.