सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 73
शाम को लगभग पांच बजे आस्था की नींद खुली,, उसने आंखें खोल इधर उधर देखा तो खुद को अपने रुम में ना पाकर वो घबरा गई पर फिर गौरी से देखने पर वो उस रुम को पहचानते हुए बोली,,
आस्था:- यह तो रुद्र जी का ऑफिस वाला रुम है,,
फिर उसे याद आया कि कैसे दोपहर में वो रुद्र से नाराज़ हो कर रुम में आई थी क्योंकि रुद्र ने उसे वो गंदा सा वेजीटेबल सूप पिला दिया था फिर वो ऐसे ही वहां सो गई,,, आस्था उठी और बाथरूम में जाकर फ्रेश हो कर रुम से निकल कैबिन में आ गई,,
उसने रुद्र की तरफ देखा जो अपनी चेयर पर बैठा बहुत सीरियस हो कर अपना काम कर रहा था,, इस समय वो इतना हैंडसम लग रहा था कि आस्था की नजरें उस पर से सट ही नहीं रही थी,, रुद्र ने अपना कोट निकाल कर पीछे चेयर पर लटका दिया था,, सफेद शर्ट की बाजू कोहनी तक फोल्ड की हुई थी,,, आंखों पर नजर का फ्रेम वाला चश्मा था और वो बहुत ध्यान से लैपटॉप पर अपना काम कर रहा था,, आस्था एक टक उसे देखे जा रही थी,,, वैसे भी कहते हैं ना जब एक आदमी सीरियस होकर अपना काम करता है तब वो सबसे ज्यादा स्मार्ट लगता है,,, ऐसा ही रुद्र के साथ था ,, इस समय वो बहुत ही स्मार्ट लग रहा था,, उसे ऐसे देख आस्था उसकी तरफ आकर्षित हो रही थी,,
रुद्र जो अपना काम कर रहा था उसे अपने ऊपर किसी की तपिश भरी नजरें महसूस हुई तो उसने अपनी नजरें उठाकर सामने देखा यहां उसकी जान एक टक उसे देख रही थी,, रुद्र ने कुछ पल उसे देखा फिर असीम प्रेम से अपनी बाहें फैला दी यह देख आस्था जल्दी से उसके पास आकर उसकी बाहों में सिमट गई,, रुद्र ने उसे अपनी गोद में बिठा लिया और अपनी बाहों में भर लिया,,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.