Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 68

सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 68

लगभग आधे घंटे बाद रुद्र का मेंशन के बाहर आकर रुकी ,, गार्ड ने दरवाजा खोला तो रुद्र जल्दी से आस्था को गोद में लेकर गाड़ी से बाहर आया और अन्दर की तरफ बढ़ गया,, रोमा वहीं हॉल में बैठी थी,, ऋतिक को उसने रुम में सुला दिया था बेचारा बच्चा सब देखकर डर गया था इसलिए रोमा ने उसे सुला दिया ,,

रुद्र को देखकर रोमा अपनी जगह से खड़ी हो गई पर जैसे ही उसकी नजर उसकी गोद में बेहोश आस्था पर गई वो घबरा गई,, रुद्र बिना उस पर ध्यान दिए जल्दी से आस्था को अपने रुम में लेकर आता है और आराम से उसे बिस्तर पर सुला देता है,, रोमा भी रुद्र के पीछे ही उसके रुम में आ गई थी,, तभी राजू ( सर्वेंट) डॉक्टर को लेकर रुद्र के रूम में आता है जिसे पहले ही प्रवीण ने फोन कर रूद्र मेंशन पहुंचने के लिए कहा दिया था,,

डाक्टर को देख रुद्र जल्दी से उसे अन्दर आने के लिए कहता है,, रोमा और राजू डाक्टर को देख रुम के बाहर चले जाते हैं,, पर रुद्र वहीं आस्था के पास ही रुकता है,, डाक्टर जल्दी से आस्था का चैकअप करना शुरू करती है,, रुद्र बेचैनी से बस आस्था का हाथ पकड़े बैठा दूसरे हाथ से उसके बाल सहला रहा था,, लगभग बीस मिनट बाद डाक्टर ने रुद्र की तरफ देखा और बोली

डाक्टर:- डरने की कोई जरूरत नहीं है मिस्टर सिंह,, मैम बिल्कुल ठीक है बस उन्होंने सुबह से कुछ खाया नहीं है और ना ही पानी पिया है जिससे इन्हें कमजोरी आ गई है,, ऐसी हालत में भूखे रहना अच्छा नहीं होता,, इसलिए प्लीज़ जितना हो सके इनका ध्यान रखिए और इन्हें खुश रखने की कोशिश कीजिए,, बाकी मैंने इन्हें इंजैक्शन दे दिया है कुछ देर में इन्हें होश आ जाएगा फिर आप इन्हें कुछ खिला कर यह दवाईयां दे दीजिएगा,,

यह बोल डाक्टर ने एक पर्ची रुद्र की तरफ बढ़ा दी,, रुद्र ने वो पर्ची पकड़ कर अपने पास रख ली, फिर डाक्टर वहां से चली गई,, रुद्र ने आस्था की तरफ देखा जो बेहोशी की हालत में बेड लेटी हुई थी,, उसका चेहरा मुरझा गया था,, उसे ऐसे देख रुद्र को बहुत तकलीफ़ हुई,, उसने प्यार से उसका माथा चूमा और बोला

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
68 / 94
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.