सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 9
रूद्र चेंज कर रूम में आ गया पर आस्था अभी भी बाथरूम में ही थी, सर्वेंट खाना रख कर चले गए, रुद्र वहीं सोफे पर बैठ गया और आस्था का इंतजार करने लगा, उसे खुद समझ नहीं आ रहा था कि वो क्यों उसका इंतजार कर रहा है क्यों उसके साथ वो इतना जुड़ रहा है जबकि वो लड़कियों से नफ़रत करता था, पर आस्था के मासूम चेहरे को देखते ही वो उसमे खोने लगता है, उसका रोना रुद्र को तकलीफ़ देता है, वो यही सब सोच रहा था जब बाथरूम का दरवाजा खुला , उसने बाथरूम की तरफ देखा तो आस्था सिर झुका कर खड़ी अपनी टी-शर्ट को कंधों से सम्भालने की कोशिश कर रही थी,
रुद्र के कपड़े उसे इतने बड़े थे कि उसने लोअर को पांवों से फोलड किया हुआ था और टी-शर्ट तो उसके कंधों से बार बार नीचे गिर रही थी जिसे वो बार बार उठा रही थी ,वो उन कपड़ों में एक क्यूट सी बच्ची लग रही थी, उसे देख कर रुद्र के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई जिसे उसने जल्दी छुपा लिया, वो आस्था को देख रहा था जो अभी भी सिर झूका कर वहीं खड़ी थी,
रुद्र ने गहरी सांस ली और उठकर उसकी तरफ बढ़ गया, उसे खुद के पास आता देख आस्था खुद में सिमटने लगी, रुद्र उसके सामने जाकर खड़ा हो गया पर वो अभी भी नीचे देख रही थी, रुद्र ने गहरी सांस ली और उसका हाथ पकड़ कर उसे सोफे की तरफ लाते हुए बोला,
रुद्र:- चलिए खाना खा लीजिए, ठंडा हो रहा है,
यह बोल वो आस्था को लेकर सोफे के पास आया और उसे सोफे पर बिठा दिया और खुद उसके पास थोड़ी दूरी पर बैठ गया, क्योंकि उसे पता था कि वो अभी उसके साथ कम्फ़र्टेबल नहीं है, वो खुद भी अभी उतना कम्फ़र्टेबल नहीं था,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.