Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 22

सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 22

सुबह का समय रुद्र की आंखें खुली तो नज़रें सीधा अपनी बाहों में सिमट कर सोई आस्था पर गई,, जो उसके सीने से लगी बहुत सुकून से सो रही थी,, सोते हुए वो बहुत ही मासूम और प्यारी लग रही थी बिल्कुल किसी छोटे बच्चे की तरह,,, रुद्र ने कुछ पल उसके मासूम चेहरे को निहारा और फिर प्यार से उसका माथा चूम उसे अच्छे से बिस्तर पर लिटा कर खुद उठकर बाथरूम में चला गया,,, फ्रेश होने के बाद वो रुम में आया और एक आस्था को देख जो अभी भी सोई हुई थी वो अपने जिम रुम में चला गया,,,

उसके जाने के लगभग आधे घंटे बाद आस्था की नींद खुली ,,, उसने उठकर बैठ गई,, रात की बातें याद आते ही वो थोड़ी उदास हो गई पर उसे रुद्र का उसे किस करना याद आया,, यह याद आते ही आस्था का हाथ खुद बा खुद उसके होंठों पर चला गया,,, उसके गाल लाल हो गए,, उसने अपनी उंगलियों के पोरों से अपने होंठों को छुआ लिया और याद करने लगी कैसे रुद्र ने उसे किस किया था,, यह एहसास उसके लिए पहली बार थे,, क्योंकि भले ही उसकी शादी रोहित से हुई थी पर उन दोनों के बीच कभी पति पत्नी का रिश्ता नहीं बना था,, यहां तक कि कभी किस भी नहीं हुआ था,, फिर खुद को सम्भाल वो उठकर अपने कपड़े लेकर बाथरूम में चली गई,,

कुछ देर वो नहाकर बाथरूम से बाहर आई और आइने के सामने खड़ी हो कर तैयार होने लगी ,, तभी रुद्र जिम से वापिस आया,, पर आस्था को देखते ही उसके कदम दरवाजे के पास ही रुक गए और वो एकटक आइने के सामने खड़ी आस्था को देखने लगा,,, जिसने बोटल ग्रीन कलर की साड़ी मैचिंग ब्लाउज पहन रखा था और हाथों में मैचिंग चूड़ियां मांग में सिंदूर और गले में वहीं चेन जो रुद्र ने उसे मंगलसूत्र की जगह पहनाई थी,, आंखों में काजल होंठों पर हल्की गुलाबी लिपस्टिक,,

रुद्र को पता ही नहीं चला कब उसके कदम आस्था की तरफ बढ़ गए,,, वो आस्था के पास जाकर एकदम उसके पीछे खड़ा हो गया,,, तभी आस्था की आइने में थे रुद्र पर गई जो एकटक बिना पलकें झपकाए उसे देख रहा होता है,, आस्था उसकी तरफ घूम कर नजरें झुकाए धीरे से बोलती है,,

आस्था:- कुछ चाहिए आपको,,,

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
22 / 94
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.