सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 49
प्रवीण रुद्र के कैबिन से निकल कर नीचे आया यहां सब अभी भी खुसुर फुसुर कर रहे थे,, उन्हें देख प्रवीण अभी भारी और रौबदार आवाज में बोला
प्रवीण:- आप सबको यहां काम करने के पैसे मिलते हैं ना कि गौसिप करने के ,, इसलिए बेहतर होगा कि सब लोग अपने-अपने काम पर ध्यान दें,,
उसकी बात सुनकर सब लोग अपनी-अपनी जगह पर बैठ गए और काम करने लगे पर सबको यह जानना था कि क्या सच में वो लड़की मतलब कि आस्था उनके बॉस की वाइफ है और उनकी लेडी बॉस है,, पर किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि कोई भी प्रवीण से कुछ पूछे क्योंकि सबको पता था कि रुद्र के जैसे प्रवीण भी उसकी तरह ही बहुत सख्त स्वभाव का है,, काम के मामले में वो भी रुद्र की तरह ही कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं करता इसलिए सब लोग उससे भी बहुत डरते थे अब डरे भी क्यों न,, डेविल का असिस्टेंट भी तो डेविल की तरह ही खडूस था ,, रुद्र के साथ रह रहकर वो भी उसके जैसा ही बन गया था,,
प्रवीण ने एक नजर सबकी तरफ देखा और फिर रिसेप्शन काउंटर पर बैठी रोमा की तरफ चला गया,, रोमा ने उसे देखा तो वो उठकर खड़ी हो गई उसे लगा कि शायद शिखा की तरह उसे भी पनिश किया जाएगा और इस जॉब से निकाल दिया जाएगा,, यह सोच उसका मन घबराने लगा और डर की वजह से उसकी आंखें नम हो गई पर प्रवीण की बात सुनकर उसकी आंखें हैरानी से बड़ी हो गई,,
प्रवीण:- मिस रोमा एस आ रिसेपशनिसट आपने अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ किया है इसलिए बॉस चाहते हैं इलाज से आप लेडी बॉस के साथ रहे उनकी असिस्टेंट बनकर और आज से आपकी सैलरी भी डबल की जाती है,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.