सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 70
समायरा को सजा देने के बाद रुद्र वापिस मेंशन लौट रहा था पर वो थोड़ा बेचैन था ,, समायरा की बात अभी भी उसके कानों में गूंज रही थी जब उसने कहा था कि वो उसकी बीवी और बच्चे को मार देगी,, यही सोच कर उसे बहुत बेचैनी हो रही थी,, वो जल्द से जल्द घर वापिस जाना चाहता था,, उसने ड्राइवर को गाड़ी जल्दी चलाने के लिए कहा और अपना सिर सीट पर टिका कर आंखें बंद कर ली और खुद को शांत करने लगा,,
आधे घंटे बाद उसकी गाड़ी मेंशन आकर रुकी ,, वो जल्दी से गाड़ी से बाहर निकला और अन्दर की तरफ भागा ,,वो जल्दी से सीढ़ियां चढ़ते हुए अपने रुम की तरफ जाने लगा,, जैसे ही वो अपने रुम में पहुंचा वो घबरा गया,, धड़कनें बढ़ने लगी,, हाथ पैर फूलने लगे,,
सामने बेड पर आस्था घुटनों में चेहरा छुपाए बैठी रो रही थी,, उसकी सिसकियां पूरे कमरे में सुनाई दे रही थी,, जैसे ही उसने दरवाजा खुलने की आवाज सुनी उसने चेहरा ऊपर उठाकर देखा तो रुद्र को देख उसका रोना तेज हो गया,, वो जोर जोर से रोने लगी,, जिसे देख रुद्र परेशान हो गया,, एक बार फिर समायरा की बात उसके कानों में गूंजने लगी,,
वो जल्दी से भागते हुए आस्था के पास आया और उसके करीब बेड पर बैठ उसके चेहरे को हाथों में भर लिया और प्यार से उसके आंसूओं को साफ करते हुए बोला
रुद्र:- क्या हुआ जान,, आप रो क्यों रही है,, कोई तकलीफ़ है कहीं दर्द हो रहा है,, ,, आप मुझे बताओ मैं अभी डाक्टर को फोन करता हूं,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.