सफेद इश्क ❤️❤️ - Chapter 74
दस दिन ऐसे ही गुजर गए,, आस्था और रूद्र की जिंदगी अच्छी चल रही थी,, आस्था अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इंजोए कर रही थी,, रुद्र उसकी हर बात का ध्यान रखता,, उसके मूड स्विंग को प्यार से झेलता ,, हर रात रुद्र अपनी जान की फरमाइश पर किचन में कुछ ना कुछ बनाता,, पर इस सब में उसे कभी गुस्सा नहीं आया,, बल्कि उसे बहुत अच्छा लगता,, आस्था उसपर हक जताती ,, उसे हक से अपने लिए कुछ बनाने के लिए बोलती,, उसका ऐसा रूप देख कर रुद्र को उस पर बहुत प्यार आता,,
बाकी सब ठीक था पर इन दिनों एक चीज बदली थी,, आस्था हर रोज रुद्र की तरफ आकर्षित होती ,, यह सब उसकी प्रेग्नेंसी की वजह से हो रहा था,, रुद्र ने डाक्टर से बात की थी तो डाक्टर ने उसे यही बताया कि प्रेग्नेंसी की वजह से आस्था की बॉडी के हॉरमोंस चेंज हो रहे हैं जिस वजह से वो उसकी तरफ आकर्षित फील कर रही है,, पर रुद्र बहुत प्यार से उसे संभाल लेता और उसे शान्त करवाता,, कभी कभी तो वो चिढ़ जाती क्योंकि प्रेग्नेंसी की वजह से रुद्र उसके करीब नहीं आता था,, डाक्टर ने अभी मना किया था क्योंकि प्रेग्नेंसी को अभी तीन महीने नहीं हुए थे ,, और शुरू के तीन महीने ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है,, पर रुद्र हमेशा उसे संभाल लेता,,
सुबह का वक्त,,
रुद्र आइने के सामने खड़ा तैयार हो रहा था,, उसने वाइट शर्ट के साथ ब्लैक फॉर्मल पैंट पहनी हुई थी वो आइने के सामने खड़ा अपने बाल बना रहा था,, तभी उसकी नज़र आइने में से बैड पर बैठी आस्था पर गई जो एक टक उसे ही देख रही थी,, उसकी आंखों में दिखने वाले इमोशन्स रुद्र भी महसूस कर सकता हैं,,
उसने आस्था को तैयार कर दिया था और अभी वो खुद तैयार हो रहा था,, यह उसका रोज का रुटीन था ,, अब आस्था को ब्रश करवाने से लेकर नहलाने तक सब काम रुद्र ही करता था,, आस्था उसे बहुत रोकती पर वो यह कहकर उसे चुप करवा देता कि उसका हक है,, इसके आगे आस्था भी कुछ नहीं बोल पाती,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.