हां इश्क़ है मुझे भी - Chapter 31
लेकिन इतनी सारी प्लानिंग के बाद भी अविका अपने मॉडलिंग वाले प्लान में कामयाब नहीं हो पाती हैं अविका के नाना जी और डैड ने ये कहकर साफ-साफ मना कर दिया था कि मेडिकल की पढ़ाई अगर नहीं हो पा रही है तो बेशक ना करें कोई जबरदस्ती नहीं है !लेकिन इस लाइन में नहीं जाने देंगे! चाहे तो फैमिली बिजनेस संभाले कुछ और पसंद आता हो तो कर ले क्योंकि इस इंडस्ट्री के तौर तरीके उन्हें पसंद नहीं थे....!! अविका अपनी बात जब ज्यादा जोर देकर रखती है तो अविका के नाना जी ये बोलते हुए बात खत्म कर देते हैं,,,,,,, ठीक है शादी कर देते हैं तेरी .....!! तेरे हस्बैंड को और तेरी ससुराल वालों को पसंद होगा तो उनसे परमिशन लेना उनकी परमिशन मिल जाए तो जो दिल करे वो करना यहां तो नहीं मिलेगी परमिशन.....!!अविका जिसे सब कुछ अपने मन मुताबिक करने की आदत थी और वो चोरी-छिपे छोटे-मोटे माॅडलिग असाइनमेंट कर भी लेती थी फिलहाल वो भी बंद हो गए थे क्योंकि तब वो किसी न किसी बहाने ईशानी की मदद से कर भी लेती थी जैसे घर लेट जाना और ये बोल देना की लाइब्रेरी में ईशनी के साथ बैठकर पढ़ रही थी .....!! लेकिन अब यह संभव नहीं हो पा रहा था क्योंकि लाइब्रेरी में ईशानी के साथ नोट्स बनाने और उससे समझने वाला बहाना खत्म हो गया था...!! अब उसके लिए घर पर ही फैकल्टी का इंतजाम कर दिया गया था....!! लेकिन अविका डिसाइड कर चुकी थी बस कुछ ही दिन वो कॉलेज जाएगी जब तक की कोई रास्ता नहीं निकाल लेती और अब इस सबसे पार पाने का अविका को एक ही रास्ता नजर आता है और वो उस पर अमल करने के रास्ते पर निकल पड़ती है।
इधर ईशानी को कोई जॉब नहीं मिली थी लेकिन वो खाली नहीं थी पंडित जी के मंदिर के कामों में हाथ बटाने लगी थी....!! 15 दिनों में ही मंदिर में रेगुलर आने वाले भक्त ईशानी को ना सिर्फ पहचानने लगे थे बल्कि उसके व्यवहार से इंप्रेस भी थे....!!
दूसरी तरफ अविका ने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपना चिर परिचित अंदाज अपना लिया था....!! जो अविका की ही नहीं इस इंडस्ट्री की भी कुछ हद तक सच्चाई थी, कंप्रोमाइज....!! एक ठीक-ठाक नाम की मॉडलिंग एजेंसी को ज्वाइन कर लिया था जिसका मालिक मलिक एक जाना माना फोटोग्राफर था उम्र यही कोई 35 के आसपास थी लेकिन खुद को इतना मेंटेन किया था कि 27, 28 से ज्यादा नहीं लगता था। देखने में एवरेज लेकिन अपने काम में बेहद माहिर और हाल फिलहाल ही जिसका तलाक हुआ था को अपनी अदाओं में वैसे अदाओं में कहना तो गलत होगा दोनों ही अपनी जरूरत के लिए एक दूसरे से जुड़ जाते हैं....!! हालांकि अविका को छोटे-छोटे असाइनमेंट के दौरान उस फोटोग्राफर ने कई बार इशारों ही इशारों में टॉप की मॉडल बनाने और अपनी दिली ख्वाहिश जताने में कोई कमी नहीं रखी थी लेकिन अविका भी कम शातिर नहीं थी वो यूं ही छोटे-मोटे असाइनमेंट के लिए कंप्रोमाइज करने के लिए तैयार नहीं थी उसे अच्छे से पता था कि अगर अभी वो तैयार हो जाएगी तो वैल्यू खो देगी ....!! किसी बड़े असाइनमेंट के लिए ही वो कुछ सोचेगी और इसीलिए उस फैशन फोटोग्राफर को कभी अनजान बनकर और कभी नजरअंदाज करके अवॉयड कर रही थी....!! फोटोग्राफर की नजरों में खुद को बेहद मासूम जता कर चल रही थी ताकि समय आने पर अपनी खूबसूरती का इस्तेमाल कर सके और आज वो समय आ गया था....!!
अविका ने रो धोकर उस फोटोग्राफर को अपने झांसे में कुछ इस तरह ले लिया था...........
एक दिन फोटोग्राफर अपने स्टूडियो में किसी मॉडल के बेहद सेंसेशनल फोटोज क्लिक कर रहा था तब अविका रोते हुए रिसेप्शनिस्ट के रोकने के बाद भी अंदर घुस जाती है जहां पर फोटोशूट चल रहा था.....!!
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.