हां इश्क़ है मुझे भी - Chapter 6
अविका ने जो सोच कर ईशानी को धक्का दिया था वो ट्रिक काम कर गई थी अब कुत्ता अविका को भौंकना छोड़ ईशानी को काटना शुरु कर देता है क्योंकि था तो आखिर जानवर ही ईशानी उसके ऊपर जाकर गिरी थी तो कुत्ते को भी लगी थी तो ऐसे में उसका पूरा कंसंट्रेशन अब ईशानी पर शिफ्ट हो जाता है। जिसका फायदा उठाकर अविका ईशानी और कुत्ते दोनों से दूर चली जाती है।
कुत्ता ईशानी को नोचने लगता है और ईशानी मदद के लिए अविका से गुहार लगाती है लेकिन अविका अपने हाथ झाड़ कर मुस्कुराते हुए वहां से भाग जाती.......!!
जबकि ईशानी की हालत बहुत खराब हो जाती हैं एक तो गिरने की वजह से सीधा ईशानी का मुंह सड़क पर लगता है जिससे उसके आगे के कई दांत टूट जाते हैं दूसरा कुत्ते ने भी उसके पैर में एक दो जगह काट लिया था शायद से कुत्ता उसे मार ही डालता अगर पीछे से आती कार से उतरकर एक फैमिली उसे बचाती नहीं....!!
वो लोग पहले तो उसे यूं ही सड़क पर छोड़कर जाने वाले होते हैं लेकिन कार में मौजूद एक उम्र दराज महिला जो शायद उस परिवार की मुखिया थी, नहीं मानती तो वो लोग (महिला का बेटा और ड्राइवर) तुरंत उसे कार में डालते हैं तब तक जिस घर के सामने यह हादसा हुआ था उस घर की बुजुर्ग मालकिन निकल कर आ जाती है तो कार में मौजूद महिला उन बुजुर्ग महिला से बोलती है,,,,,,,, आंटी जी हम इस बच्ची को आगे मौजूद हॉस्पिटल में लेकर जा रहे हैं अगर आप इसे जानते हैं तो प्लीज इसकी पेरेंट्स को बता देना वो लोग जल्दी हॉस्पिटल पहुंच जाए एक्चुअली हमारी फ्लाइट है और हमें तुरंत ही निकलना है......!!
इतने मैसेज देने के बाद कार चल पड़ती है और कार में बैठी लेडी जो उन उम्र दराज औरत की बहु थी , मुंह बनाते हुए गुस्से से बोलती है,,,, ओह गॉड व्हाट ए हॉरिबल गर्ल ...!!मैंने देखा उसने जानकर इस लड़की को कुत्ते के आगे धक्का दिया .....!! फिर वो ईशानी से पूछती है ,,,,,नाम क्या है तुम्हारा.....?? ईशानी जिसका पूरा चेहरा खून से लथपथ था मुश्किल से अपनी पथराई सी आंखें खोलती है बोलने की कोशिश करती है लेकिन कोशिश करने पर भी बोल नहीं पाती एक तो मुंह से इतना खून बह रहा था तो पता ही नहीं चल रहा था की चोट कितनी लगी है .....??
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.