Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 16

हां इश्क़ है मुझे भी -(नशे से ज्यादा नशीली) Chapter 16

अविका सोहम से 5 मिनट में पहुंचने का बोलकर 1 वेटर को इशारा करती है और वो वेटर अविका का इशारा पाकर तेजी से ईशानी की तरफ बढ़ता है और टकरा जाता है उसके हाथ में मौजूद स्नेक्स की ट्रे ईशानी के ऊपर पलट जाती है जिससे उसमें मौजूद सॉस और चटनी ईशानी की ड्रेस पर गिर जाती है......!!

अविका गुस्से से उसे वेटर की तरफ बढ़ती है और उसे डांटते हुए बोलते हैं आंखें हैं या बटन....?? पूरी ड्रेस खराब कर दी.....!! बोलते हुए वेटर को मारने के लिए अपना हाथ उठाती हैं तो ईशानी अविका को रोकते हुए बोलती है ,,,,,जाने दे ना....!! गलती इंसान से ही होती है.....!! इन्होंने कौन सा जान कर किया है .....??मेरा भी तो ध्यान दूसरी तरफ था.....!! आप जाइए भैया.....!!

अविका  :ईशानी तू इतनी अच्छी क्यों है.....??

फिर अपने मन में बोलती है कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे तू मेरी सगी बहन है ही नहीं...!! तेरी अच्छाई मुझे बुरा बनने पर मजबूर करती है और क्या-क्या करना पड़ेगा मुझे....?? लेकिन ये आखरी बार है! आज का प्लान कामयाब हो गया तो तू हमेशा के लिए सब की नजरों में गिर जाएगी फिर बार-बार खुद को अच्छा बनाए रखने और तुझे बुरा साबित करने की के लिए जो मुझे प्लानिंग करनी पड़ती है उससे छुटकारा मिल जाएगा! सच में बहुत बड़ी सर दर्द है तू मेरे लिए.....!! बस एक मॉम मेरे बस में है वरना नानू तो पूरी तरह तेरे हैं ही! डैड ज्यादातर बाहर रहते हैं वरना वो भी तेरी अच्छाइयों से इंप्रेस हो जाते......!! तेरी वजह से एकदम फेक लाइक लाइफ जीनी पड़ती है मुझे.....!! आज के बाद कोई कंपटीशन नहीं बचेगा....!! अपनी सोच से बाहर आते हुए अविका ईशानी की तरफ देखकर तिरछा मुस्कुराती है और फिर ईशानी जो कि अपनी ड्रेस टिशू पेपर से साफ करने में व्यस्त थी से बोलती है,,,,,,,, ईशू अभी भी दाग दिख रहे हैं ऐसे साफ नहीं होगा तू चल मेरे साथ ।

ईशानी :लेकिन कहां.....??

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
16 / 49
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.