Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Continue Listening
Chapter 48

Wife With Benefits - Chapter 48

मैं काफी देर तक शांत रही। इसके बाद मैंने उसे जवाब देते हुए उसकी गलतफहमी को दूर किया और कहा, “तुम जैसा सोच रहे हो, वैसा कुछ भी नहीं है। मेरा उसके साथ कोई रिलेशन नहीं है।”

मेरे पति ने मुझसे पूछा, “अच्छा, अगर रिलेशन नहीं है, तो तुम यहाँ उसके साथ क्यों आई हो? इससे पहले मैंने तुम्हें कई बार उसके साथ देखा है। अस्पताल में भी वह तुम्हारे साथ था।”

मैं अपनी जगह से खड़ी हुई, लेकिन पैर के दर्द की वजह से मुझे दोबारा बैठना पड़ा। मैंने उससे कहा, “तुम तो जानते ही हो कि वह मुझे पसंद करता है, इसलिए वह मुझ पर लाइन मार रहा है। वह मुझे इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है, और जब से उसे पता चला है कि हमारा तलाक होने वाला है, तब से उसकी यह कोशिश और भी ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन मेरी तरफ से ऐसा कोई इरादा नहीं था। मुझे अपने बिजनेस का प्रमोशन करना था, और वह काफी फेमस है, तो मैंने सोचा कि उसका थोड़ा-सा फायदा उठा लेती हूँ। बस इसीलिए मैं उसके साथ हूँ। यह बात उसे भी पता है। फिर भी, वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है ताकि मैं इम्प्रेस हो सकूँ।”

मेरा पति मुझे हैरानी भरी नजरों से देख रहा था। मैंने सारी बातें वैसे ही बताईं, जैसे वे थीं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरे पति ने इस बात की उम्मीद की होगी। उसे शायद लगा होगा कि मैं कहूँगी, “तुम मुझे छोड़कर चले गए, तो मैं और क्या करती? मुझे किसी और लड़के के साथ जाना पड़ा, क्योंकि मुझे भी तो अपनी ज़रूरतें पूरी करनी थीं। मुझे रात को अकेले नींद नहीं आती, और सोने के लिए मुझे किसी लड़के की जरूरत थी।” आमतौर पर लोग यही सोचते हैं कि अगर कोई औरत दूर रहती है, तो वह किसी और के साथ यही सब कर रही होगी, और फिर वे यही बात मुँह से सुनना चाहते हैं।

मेरे पति ने गहरी साँस ली और फिर मेरे पैर की पट्टी को पूरा करते हुए बोले, “तुम्हारी बातों पर विश्वास नहीं हो रहा है, लेकिन मैं यह भी जानता हूँ कि तुम कभी झूठ नहीं बोलतीं। शायद मुझे ही गलतफहमी हो गई होगी। मैं इसके लिए सॉरी बोलता हूँ। लेकिन तुम्हें भी मुझसे सॉरी बोलना होगा, क्योंकि जैसा तुम सोच रही हो, वैसा कुछ भी नहीं है। आयरा को मैंने प्रेग्नेंट नहीं किया है, बल्कि वह अपने पुराने बॉस दिनेश की वजह से प्रेग्नेंट हुई है।”

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
48 / 49
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.