Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Continue Listening
Chapter 28

Wife With Benefits - Chapter 28

मैं वापस अपने ऑफिस जा रही थी। आशीष की बातें मेरे दिमाग में घूम रही थीं। मेरा पति मुझसे मदद लेना नहीं चाहता था और न ही वह मेरे पिता से मदद लेने वाला था। कंपनी के हालात भी काफी बुरे थे और आशीष ने मेरे सामने एक प्रपोजल रख दिया था। मेरे पीरियड्स शुरू नहीं हुए थे, वरना अगर मूड स्विंग हो रहे होते तो मैं उसका मुँह तोड़ देती। मैं यह सब सोच ही रही थी कि तभी मैंने कार की ब्रेक जोर से लगाई और कार रोक दी।

अचानक मेरे दिमाग में कुछ ऐसा आ गया जिसने मेरे पूरे शरीर को झकझोर कर रख दिया था। मैंने फ़ौरन मोबाइल फ़ोन निकाला और कैलेंडर की डेट चेक की। "ओह नहीं, मेरे पीरियड्स तो अभी तक शुरू हो जाना चाहिए थे,"

पूरे छह दिन बीत गए थे लेकिन मेरे पीरियड्स शुरू नहीं हुए थे, जबकि वे तब तक शुरू हो जाना चाहिए थे। पीरियड्स मिस होना वैसे तो आम बात थी, लेकिन यह मेरे लिए आम बात नहीं थी। मैं अपने पति के साथ पिछले कई हफ़्तों से बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स कर रही थी। इसलिए इस बात की काफी संभावना थी कि कहीं न कहीं कोई न कोई चूक हो गई।

अपने पिता की शर्त को पूरा करने के लिए मुझे एक बच्चा चाहिए था, लेकिन इस वक्त यह काफी जल्दी था। कम से कम मुझे एक महीने का वक्त और चाहिए था, तब मैं इसके बारे में सोच सकती थी। मैंने परेशानी से अपने हाथ स्टीयरिंग के ऊपर रख लिए और खुद से धीरे से कहा, “यह तुमने क्या किया आशिकी... क्या तुम बस 100 रूपए का प्रोटेक्शन भी इस्तेमाल नहीं कर सकती थी? तुम कितनी बड़ी बेवकूफ़ लड़की हो?”

मैंने गाड़ी घुमाई और उसे अपने फ़ैमिली डॉक्टर की तरफ़ मोड़ दिया। मेरे दिल की धड़कनें बढ़ गई थीं और अनजाने से ख्याल मेरे दिमाग में आ रहे थे। कुछ चीजें जब आपको वक्त से पहले मिल जाती हैं, तब आप खुश भी नहीं हो पाते क्योंकि आप पूरी तरह से उनके लिए तैयार नहीं होते। हालाँकि मुझे पता नहीं था कि मैं प्रेग्नेंट हूँ या नहीं, लेकिन ख्यालों को दिमाग में आने से कौन रोक सकता था?

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
28 / 49
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.