Wife With Benefits - Chapter 29
मेरे पति को पता ही नहीं चला कि वह कब घर के दरवाज़े के सामने आकर खड़ा हो गया था। आयरा के साथ उसकी जो भी बात हुई, उसके बाद उसका दिमाग उसके बस में नहीं था और वह खुद नहीं जानता था कि उसका दिमाग इस वक्त कहाँ पर है।
वो कुछ भी ठीक से सोच नहीं पा रहा था। उसे यह भी नहीं पता था कि इस मौके पर उसे क्या करना चाहिए? क्या उसे जाकर सफ़ाई देनी चाहिए?
वह घर के अंदर आया। उसकी आँखें इधर-उधर घूम रही थीं, जैसे वह किसी चीज की तलाश कर रहा था, शायद ऐसी चीज जो उसका दर्द कम कर सके।
वह कमरे में आया और फिर कमरे के नीचे बने स्टोर रूम में चला गया। आज से पहले वह कभी भी स्टोर में नहीं गया था। मुझे नहीं पता था कि उसने स्टोर में एक खुफिया क्लब रूम बना रखा है। हालाँकि इसे छिपा हुआ नहीं कहा जा सकता, बस मुझे ही इसकी जानकारी नहीं थी।
मेरे पति ने वहाँ से एक वाइन की बोतल उठाई और वापस किचन में आ गया। उसने बिना सोचे समझे उसे गिलास में डाला और तब तक पीता रहा जब तक बोतल खाली नहीं हो गई। उसके सीने की धड़कन बढ़ी हुई थी। उसे लग रहा था कि पीने से उसके दिल की धड़कन शांत हो जाएगी।
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.