Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Continue Listening
Chapter 37

Wife With Benefits - Chapter 37

स्टेबल इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित इवेंट एक बड़ी बिल्डिंग के रूफगार्डन में हुआ था। यह एक खास तरह का प्रोग्राम था, जिसे हर साल शहर में कोई न कोई बिज़नेस स्पॉन्सर करता था। इस बार यह मेरे पति, अद्विक शर्मा, और उनके बिज़नेस द्वारा होस्टड था। इसलिए, उसका टाइम पर आना ज़रूरी था, मगर वो टाइम पर नहीं आया।

सभी लोग मीटिंग में मौजूद थे, मेरे पति को छोड़कर। आयरा और मेरे पति का परिवार भी वहाँ मौजूद था, और वे सब साथ में दिखाई दे रहे थे। मैं अपने पिता के साथ इस चैरिटी इवेंट में आई थी और भीड़ से अलग कोने में बैठी थी। हालाँकि मेरे पिता ने मुझे कई बार अपने साथ आगे आने को कहा, मगर मैं नहीं मानी, तो वे भी मेरे साथ बैठ गए।

मैंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, जो मुझ पर काफी सुंदर लग रही थी। मगर इसके बावजूद, मैं वहाँ मौजूद आयरा के कपड़ों को देखकर उसे जज कर रही थी और खुद को भी जज कर रही थी। मैं खुद को कंफ़्यूज़ महसूस कर रही थी और पहली बार मुझे लोगों की भीड़ के बीच अजीब लग रहा था।

मुझे अच्छे से याद है, मुझे आखिरी बार ऐसा तब फिल हुआ था जब मेरी माँ इस दुनिया से चली गई थीं। उस वक्त भी लोगों की भीड़ के बीच मुझे अजीब लग रहा था और मैं खुद को अकेला और कन्फ़्यूज़न से भरा हुआ महसूस कर रही थी। तब मैं सिर्फ़ 12 साल की थी।

मैंने चैरिटी इवेंट में ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, मगर आयरा ने काफी सिंपल कपड़े पहने थे, एक गुलाबी रंग की फ्रॉक जैसी ड्रेस। सिंपल ड्रेस होने के बावजूद, वह उसमें काफी खूबसूरत लग रही थी। शायद यही वजह होगी कि मेरा पति उसके पीछे पागलों की तरह पड़ा हुआ था।

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
37 / 49
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.