Wife With Benefits - Chapter 43
अगले दिन मैं हॉस्पिटल से जाने के लिए तैयार थी। मैंने डॉक्टर से मुलाकात की, जिसने मुझे कुछ हिदायत दी।
डॉक्टर ने मुझसे कहा, “तुम्हारे शरीर में कैलोरी कम है, तो खाना अच्छे से खाओ और शरीर को थकने मत दो। मैंने कुछ दवाइयां लिख दी हैं जिसमें खासकर मल्टीविटामिन है ताकि तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को प्रॉपर न्यूट्रिशन मिले।”
मैंने डॉक्टर को इसके लिए धन्यवाद किया। फिर डॉक्टर ने मेरे चेहरे की तरफ देखा, “तुम अभी भी थोड़ा सा मायूस लग रही हो? चेहरा उतरा हुआ है, क्या तुम्हें किसी चीज की टेंशन है?”
क्या डॉक्टर को मेरे चेहरे से ऐसे लग रहा है जैसे मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं? आखिर मुझे भला किसी चीज की टेंशन हो सकती है? कैसे बताऊं कि मेरा पति मेरी सेहत के बारे में पूछने तक नहीं आया। मैं पूरी रात इसके बारे में सोचती रही, शायद यही चीज अब मेरे चेहरे पर दिख रही होगी।
डॉक्टर ने कहा, “ज्यादा पानी पिया करो, ठीक हो जाओगी। बाकी, आप खुशकिस्मत हैं जो आपको इतना प्यार करने वाला पति मिला है। मैंने देखा है उसे, जब से आप बेहोश होकर यहां पर आई थीं, तब से वह आपके साथ रहा और कल रात को भी अपने घर पर नहीं गया।”
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.