Wife With Benefits - Chapter 47
मैं पार्किंग एरिया में जमीन पर गिरी हुई थी। मेरे पैर की एड़ी मुड़ गई थी। थोड़ी देर पहले ही मैं कार से बाहर निकली थी और होटल जा रही थी। तभी एक लड़का तेजी से आया और मेरा पर्स छीनकर भाग गया। मैंने उसके पीछे जाने की कोशिश की तो मेरा पैर फिसल गया और मैं जमीन पर गिर गई, जिससे मेरी एड़ी मुड़ गई।
मैं आशीष के साथ डिनर पर आई थी ताकि मैं मार्केटिंग कैसे करनी है, इस पर कुछ डिस्कशन कर सकूं। मेरे पैर में काफी दर्द हो रहा था। मैंने दर्द में ही आशीष को कॉल किया, “तुम कहां पर हो, आशीष?”
सामने से आशीष ने जवाब दिया, “मत पूछो, मैं यहां ट्रैफिक में फंस गया हूं। मैं जल्दी आने की कोशिश करता हूं।”
मैंने दर्द भरी आवाज में कहा, “प्लीज, थोड़ा जल्दी आने की कोशिश करो। कोई लड़का मेरा पर्स चुराकर भाग गया था। मैंने उसके पीछे जाने की कोशिश की तो मैं जमीन पर गिर गई और इस वक्त मेरा पैर बहुत दुख रहा है।”
आशीष ने परेशान होते हुए कहा, “हे भगवान, आखिर ये कैसे हुआ? फिक्र मत करो, मैं अभी आता हूं और होटल के स्टाफ को भी कॉल करके उन्हें तुम्हारे पास मदद के लिए भेजता हूं।”
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.