Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Continue Listening
Chapter 39

Wife With Benefits - Chapter 39

रिवा को जैसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसके सामने अद्विक ही खड़ा है। उसने आज से पहले अपने बॉस को इतना गुस्से में कभी नहीं देखा था। ऐसा लग रहा था जैसे थोड़ी ही देर में अद्विक के माथे की नसें निकलकर बाहर आ जाएंगी।

“आशिकी मैडम…,” वह इतना ही बोल पाई थी। वह पूरी बात बताना चाहती थी, लेकिन उसे पूरी बात बताने नहीं दी गई और आयरा बीच में आ गई।

उसने बीच में आते हुए मेरे पति से कहा, “उसे कोई ज़रूरी काम आ गया था, इसलिए वह यहां से चली गई है। अब तुम यहां पर खड़े मत रहो, लोग तुम्हारा कब से यहां इंतजार कर रहे हैं।”

आयरा ने आद्विक का हाथ पकड़ा और उसे तेज़ी से ले गई। वहीं पीछे रीवा सच्चाई बताना चाहती थी, मगर उसे सच्चाई बताने का मौका ही नहीं मिला। वह बताना चाहती थी कैसे मैं चक्कर खाकर गिर गई। आयरा जानती थी अगर आद्विक को यह पता चला तो वो मुझसे मिलने के लिए तड़पना लगेगा।

थोड़ा आगे जाने के बाद मेरे पति ने अपना हाथ ज़बरदस्ती आयरा के हाथ से छुड़ाया और कहा, “प्लीज़ आयरा, सब लोगों के सामने यह सब कुछ मत करो। मैं अभी भी शादीशुदा हूं और मैंने आशिकी से तलाक नहीं लिया है। मीडिया को सच्चाई पता नहीं है, अगर उन्हें पता चल गया तो वह इज्जत का फालूदा बनाने में देर नहीं करेंगे। हमारी बातें सिर्फ हमारी फैमिली के बीच में ही हैं अभी तक।”

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
39 / 49
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.