Wife With Benefits - Chapter 26
मैं अपने पति के हाथों से बना पेनकेक खा रही थी और अंदर खुद से लड़ाई कर रही थी कि मुझे किसी भी तरह की फीलिंग जनरेट नहीं करनी है। क्योंकि जाने-अनजाने मेरे दिल में मेरे पति के लिए फीलिंग क्रिएट हो रही थी। पेनकेक खाते-खाते मैं इस बात पर ध्यान नहीं दे रही थी कि उसका कुछ हिस्सा मेरे होठों पर और मेरे गाल पर भी लग गया था।
वह मेरी तरफ बढ़ा, जब वह मेरी तरफ आ रहा था तो मेरे दिल की धड़कन बढ़ गई, जो आज से पहले मेरे साथ कभी नहीं हुआ था। मुझे किसी फिल्मी ड्रामा की तरह चीजें होती हुई दिखाई दे रही थीं। ऐसा लग रहा था जैसे वह स्लो मोशन में मेरे करीब आ रहा है और वह मुझे किस करना चाहता है। वक्त जैसे थम सा गया था। मेरे दिमाग में फालतू की चीजें आ रही थीं, जिसके बारे में मैं एक प्रतिशत भी नहीं सोचना चाहती थी।
वह मेरे काफी करीब आ गया और फिर उसने अजीब से तरीके से अपनी जीभ से मेरे होठों को चाटा और फिर मेरे गाल को। मैं अचानक पीछे हट गई क्योंकि मुझे काफी देर बाद एहसास हुआ कि उसने मेरे मुंह और गाल को चिपचिपा कर दिया है।
मैंने उसे हल्के गुस्से में कहा, “यह क्या है? तुम आजकल कुछ ज़्यादा ही बिगड़ गए हो, खुद पर कंट्रोल किया करो। यह नहीं है कि जब मौका मिले तब बस रोमांस करने का मौका ढूंढो।”
वह मुझे अजीब नज़रों से देखने लगा क्योंकि मैंने आज से पहले कभी भी इस चीज़ के लिए मना नहीं किया था। पर मैं आज मना कर रही थी। मेरे दिल में एक डर पैदा हो रहा था कि कहीं मैं अपने पति से प्यार न कर बैठूँ।
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.