Wife With Benefits - Chapter 40
पार्टी काफी लंबी चलने वाली थी। अद्विक अब इस बारे में सोच रहा था कि आखिर आयरा के होने वाले बच्चे का बाप कौन है, तभी उसकी मुलाकात देव से हुई। देव, जो आयरा का पुराना बाॅस था, उसके साथ एक खूबसूरत लड़की और थी।
देव ने पहले अद्विक को देखा तो वह दूर से बोला, “कैसे हो तुम? काफी दिनों के बाद मुलाकात हो रही है?”
सामने से अद्विक ने जवाब दिया, “मैं ठीक हूं, बस काम के सिलसिले में बिजी था, इसलिए मुलाकात नहीं हो पा रही थी।”
देव ने अपने चेहरे पर हल्की सी मुस्कान दिखाते हुए कहा, “मुझे जल्दी आ जाना चाहिए था, लेकिन आने में काफी देर हो गई। मैं इसके लिए माफी चाहता हूं, मेरा किसी डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट था। फिक्र मत करो, मैं जाने से पहले इस चैरिटी इवेंट में अच्छा खासा डोनेशन देकर जाऊंगा।” फिर उसने अपने साथ ही मौजूद लड़की की तरफ इशारा करते हुए कहा, “इससे मिलो, यह मेरी सेक्रेटरी है, रिया।”
अद्विक को इन सब बातों में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह फिलहाल या तो आयरा के होने वाले बच्चों के बारे में सोच रहा था या फिर उसके पिता के बारे में। उसकी नजरें आयरा को ढूंढ रही थीं, क्योंकि वह अब खुद उससे मिलकर उसे पूछना चाहता है।
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.