Wife With Benefits - Chapter 31
देर रात को मेरा मन घर जाने और अपने डैड पर गुस्से को उतारने का कर रहा था। मैंने सोचा, यह सही वक्त नहीं है, इसलिए होटल में रुकने का फैसला किया। डेड को कुछ बताती, तो वे अपना दिल पकड़कर बैठ जाते।
पूरी रात मुश्किल से गुज़री। बीच-बीच में दर्द होता रहा। मैंने करवटें बदलीं और एक बार उठकर रोई भी, क्योंकि मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि आद्विक मेरे साथ ऐसा कर सकता है। आखिर मैंने क्या कमी छोड़ी थी?
इसी दौरान मैंने तय कर लिया कि मुझे अपने पति से पूरी तरह अलग होना है और तलाक लेना है। लेकिन तलाक से पहले, मैं अपनी गलती सुधारना चाहती हूँ। मेरी वजह से उसके और आयरा के संबंध बिगड़े हैं, तो मैं उन्हें ठीक करना चाहती हूँ। मैं नहीं चाहती कि तलाक के बाद मुझे इस बात का अफ़सोस हो कि मैंने उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी, क्योंकि वह अपनी बर्बादी का ज़िम्मेदार मुझे ही समझ रहा था।
रही बात मेरी, तो शायद मेरी किस्मत ही खराब है। मैं अपने डेड की प्रॉपर्टी खो दूंगी, देखा जाएगा। पैसे कमाने के लिए पूरी ज़िंदगी पड़ी है, मैं काम करूंगी और कमा लुंगी।
सुबह होते ही मैंने आयरा से बात करने का फैसला किया। मैंने पूरी रात इसका इंतज़ार किया था। मैं उसके ऑफिस पहुँचने से पहले ही पहुँच गई और इंतज़ार करने लगी।
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.