Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 108

My Toxic Husband - Chapter 108

कार रोड पर अपनी रफ्तार में आगे बढ़ रही थी और पीछे सीट पर बैठा हुआ लियो अपने लैपटॉप के साथ। वह ब्लैक कलर के सूट बूट में था और उसकी उंगलियां भी लैपटॉप पर कार की रफ्तार की तरह ही चल रही थीं। परंतु तभी वह रुक जाता है और अपने बगल में बड़े से बेड जैसे सीट पर लेटी हुई राजनंदिनी को निहारने लगता है, जो टेडी बीयर को पकड़ के सो रही थी।

वह लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उसके हल्के गुलाबी गाल और लाल होंठ बहुत मनमोहक लग रहे थे, जैसे वे गुलाब की पंखुड़ियां हों, और साथ में पाउट बनाए हुए वह टेडी बीयर को अपनी बाहों में कसे जा रही थी। यह देखकर लियो अपनी मुठ्ठी भींच लेता है और फिर गहरी सांस भर वापस लैपटॉप की तरफ मुड़ जाता है और किसी को कॉल कर ब्लूटूथ ऑन किए बात करने लगता है और बाहर की तरफ निहारता है, क्योंकि वे लोग अपने मैंशन से मंदिर की तरफ जा रहे थे और लगभग आधा घंटा बीत चुका था। वैसे जब मैंशन पर लियो ने राजनंदिनी को बुरी तरह से किस किया था, तभी से वह उससे बात नहीं कर रही है और उसने सुबह का खाना भी नहीं खाया। उसके होंठ सूज चुके थे और उसने उन पर बाम भी नहीं लगाया था कि वे ठीक हो जाएं। उस पर से लियो को उसे वापस साड़ी पहनाने में भी बहुत मेहनत करनी पड़ी थी, क्योंकि इस बार उसने लियो को बहुत मारा। वह जितनी बार उसे मिरर के सामने ले गया कि वह उसे साड़ी पहना दे, उतनी ही बार राजनंदिनी ने साड़ी फेंक दी, मारते हुए बिना कुछ बोले बेड पर जाकर बैठ जा रही थी। जिससे लियो बहुत फ्रस्ट्रेट हो चुका था उसकी इस हरकत से, लेकिन फिर उसे देख उसने खुद को उस पर चिल्लाने से कंट्रोल किया और फिर जबरदस्ती ही साड़ी पहनाकर वह उसे तुरंत कार में लेकर निकल गया, और तबसे वह मुंह फेर के सीट पर सो रही है और वहीं लियो ने भी कुछ नहीं बोला। मतलब मनाने की भी कोशिश नहीं की, क्योंकि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता उससे।

पर फिलहाल लियो कॉल पर अब भी जारी है और शायद कोई इंपॉर्टेंट बात कर रहा है। लेकिन तभी उसका बोलना रुक जाता है जब राजनंदिनी के पैर सीधे लियो की गोद में आ जाते हैं। जिसकी वजह से लियो सच में बोलना बंद कर देता है और उसके पैरों को ताकने लगता है और फिर उसे जो नींद में शायद अपनी साड़ी का पिन निकाल चुकी थी और उसकी साड़ी उलझते हुए आधी उस पर तो आधी नीचे गिरी पड़ी थी। तब लियो फिर उसे ऐसे देख पहले सामने देखता है और फिर कॉल कट कर आहिस्ते से लैपटॉप साइड में रख देता है और उसके पैरों में, जिसमें उसने पायल पहने हुए थे, उधर से साड़ी थोड़ी ऊपर कर उसके पायल को निहारने लगता है और उस पर उंगली फेरते हुए हौले से उतार देता है क्योंकि वे सच में ही भारी थे और फिर उन्हें अपने पॉकेट में रखते हुए वह यूं ही उसकी पैरों की उंगलियों को सहलाने लगता है। जिसकी वजह से सोई हुई राजनंदिनी अचानक से ही अपने शरीर में इस तरह की झनझनाहट फील कर अपने टेडी को अपने सीने पर और कस लेती है और कहती है, "मम्ममम्मम।"

बस वह इतना ही कहती है और लियो उसके पैरों को छोड़ देता है, बल्कि अपनी गोद में से उन्हें उतार वह उसके पास से उठ जाता है और तुरंत ही आकर सामने सीट पर बैठ जाता है और अपनी आंखें मूंद लेता है।

उसके बाद फिर वह कुछ पल बाद अपनी आंखें खोलता है और पाता है कि टेडी अब भी उसके ऊपर ही है तो वह उठकर झट से टेडी को उससे छीन लेता है और बिना भाव के सामने सीट पर फेंक देता है और इसी हड़बड़ाहट में राजनंदिनी भी जग जाती है और वह आधी उठी हुई हाल में ही नाक सिकोड़ते हुए लियो को ताकने लगती है जैसे उसे खा ही जाएगी और फिर वापस से टेडी बीयर की तरफ। लियो फिर उसकी नजरों के सामने आ जाता है और थोड़ा झुक के कहता है, "सिर्फ़ मुझे देखो, गॉट इट?"

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
108 / 136
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.