Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 44

My Toxic Husband - Chapter 44

जिया और लियो एक साथ बैठे हुए थे, वो भी बड़े से बाउल टाइप के खूबसूरत से बर्तन में। वो इतना बड़ा था कि वो दोनों ही उसमें आसानी से स्टूल पर बैठे हुए थे। जहाँ लियो शांत था, वहीं जिया काफ़ी ज़्यादा मुस्कुराहट से सबको देख रही थी। हो भी क्यों न, आख़िर वो किसी और की नहीं बल्कि मिस्टर कश्यप की बीवी जो बनने वाली थी। कई लड़कियों का सपनों का राजकुमार था वो, पर वो आज इतनी ही लड़कियों में से सबसे ज़्यादा लकी थी कि लियो उसे मिल रहा था, तो बस उसके पूरे चेहरे पर पूरी ही 440 वोल्ट वाली खुशी थी, जिसे देख बाकी सब भी मुस्कुरा रहे थे पर काविन दूर बैठा हुआ कुढ़ रहा था। उसका बस चले तो वो आज ये सब रोकने के लिए कोई ग़लत क़दम भी उठा लेगा, पर नहीं कर सकता है क्योंकि पीयूष जी उसे छोड़ेंगे नहीं, तो बस चुप बैठा हुआ था।

अब पूरे ही गार्डन में हल्दी के गीत बजने लगते हैं और सारे ही रिश्तेदार... परिवार वाले आ जाते हैं हल्दी के लिए, जिससे वही जिया लियो को देख मुस्कुरा देती है फिर से और हाथ पकड़ कहती है,

"फाइनली... आज मुझे आपकी हल्दी लगेगी।"

परंतु लियो कोई जवाब नहीं देता है और काहे ही दे बेचारा... हिला हुआ है तो क्या ही कहेगा। अगर किसी को ये पता लग जाए कि मिस्टर लियोनार्डो कश्यप किस तरह से फंसा हुआ है तो शायद वो हंस-हंस कर ही गिर पड़े। लेकिन वो इंसान क्या ही करे... जो अब ऐसा लग रहा है बोल ही नहीं पाएगा। इसके बाद फिर दोनों ही माँ लोग आ जाती हैं और हल्दी के शुरू में होने वाले सारे ही रस्मों को निभाते हुए अब दिव्या जी लगा देती हैं लियो को हल्दी, जिससे वही वो अपने जबड़े भींच लेता है पर कुछ बोलता नहीं है और उसके बाद उसी हल्दी को लिए थोड़ा सा करके वो जिया के गालों पर भी लगा देती हैं और बलाएँ लेते हुए कहती हैं,

"रंग गई तुम आज अपने प्यार के हल्दी के रंग में, जानती हो बड़ा शुभ होता है अपने पति की हल्दी में ही पहली बार रंगना।"

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
44 / 136
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.