My Toxic Husband - Chapter 94
"डॉक्टर.... मनु कैसी है और कब तक उसे होश आएगा?"
"राजनंदिनी अब ठीक है और होश भी आ गया है उसे, पर अब आपको उसका ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखना होगा क्योंकि पानी में डूबने की वजह से उसे काफी कमजोरी भी हो गई है और वो पहले से ही कमजोर है तो उसके खाने पीने का ध्यान दें," डॉक्टर ने समझाया। "(लिजा जी के पास आकर) और आप राजनंदिनी को कहिए की वो बेबी को फीड करवाती रहा करे, वरना उसके हेल्थ पर इन सबका उल्टा असर पड़ सकता है, जिसकी जो चीज है उसे मिलनी चाहिए, ठीक है।"
जिस पर लिजा जी ने हामी में सर हिला दिया और फिर वो उनके साथ ही कमरे से बाहर निकल आईं और नीचे हॉल में पहुंचकर जैसे ही बाहर जाने लगीं, तभी लिजा जी ने झट से ही डॉक्टर को रोक लिया और किचन से निकलकर आती हुई नैना को, जो ट्रे में खिचड़ी लिए हुए राजनंदिनी के पास जा रही थी, उसे भी रोक लिया और कहा, "डॉक्टर साहिबा.... अब आप आई ही हैं तो लगे हाथ नैना को भी चेक कर लीजिए, शाम से ही काफी Vomiting कर रही है और फिर बारिश में वो भी भीगी......"
(नैना बीच में ही) "आंटी, मैं ठीक हूँ और मैं खुद भी तो डॉक्टर ही हूँ ना (पाउट बना)। मैं दी को ये खिलाकर आती हूँ।"
"अरे तो एक बार चेक तो करवा लो ना," लिजा जी ने फिर से कहा।
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.