My Toxic Husband - Chapter 2
एक लड़की बेड के बीच में बैठी हुई गुमसुम सी इधर-उधर देखने की कोशिश कर रही थी। देखने से लग रहा था कि वो लगभग कोई 21 वर्ष की होगी, परन्तु चेहरे की चंचलता और बेड पर फैले हुए स्नैक्स के पैकेट को देखकर लग रहा था कि वो अभी हरकतों से बच्ची ही है। पर सच में ही वो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थी और वो जो चिप्स खा रही थी उसके टुकड़े उसके होंठों पर भी चिपके हुए थे पर वो इस बात से अंजान सिर्फ अपने में ही लगी थी। लेकिन तभी धड़ाक से कमरे का दरवाजा खुल जाता है और कोई अंदर आ जाता है, जिससे वो लड़की भी आवाज सुन झट से उठकर बेड पर खड़ी हो जाती है और अपना भारी लाल जरी वाला लहंगा (जो उसने पहना था) उसे पकड़े हुए अब सीधे बेड से नीचे आ जाती है और उस शख्स के सामने खड़ी होकर कहती है।
"अरे आप इतना लेट क्यों आए, माना कि दोस्तों से मिलना जरूरी होता है पर ये भी तो सोचें कि कोई 3 घंटे से आपका कमरे में इंतजार कर रही है... उफ्फ याद न हो तो बता देते हैं कि आज हमारी फर्स्ट नाइट है।"
और इतना कह वो लड़की तेजी से सामने जो भी डोर ओपन कर आया था उसके पैरों पर लपक पड़ती है और छूकर कहती है।
"मम्मा ने कहा था कि जैसे ही तुम्हारा पति कमरे में आए सबसे पहले जाकर उनके पैर छू लेना क्योंकि पति परमेश्वर होते हैं और आज के बाद से तो आप ही हैं सब कुछ मेरे लिए।"
वही वो शख्स पल भर के लिए हड़बड़ा सा जाता है और अपनी जगह पर ठिठककर कहता है।
"तुम... तुम दूर हटो, ये क्या कर रही हो?" वो शख्स हैरानी से एक और कदम पीछे हटकर कहता है।
जिस पर वो लड़की हैरानी से उसे देखने लगती है और फिर पाउट बना लेकिन वापस से उसके सामने ही आ जाती है और कहती है, "अरे आप मुझे सदा सुहागन होने का आशीर्वाद दीजिए ना, ऐसे हैरान क्यों हो रहे?" वो मुंह बनाते हुए कहती है।
और फिर वहां से हटकर फटाफट से अपनी चुन्नी को निकाल बेड पर फेंक देती है और कहती है, "अब जो करना है जल्दी शुरू करते हैं, वो क्या है ना कि मैं काफी टाइम से इसकी प्लानिंग कर रही थी और मेरी दोस्तों ने भी सबने पहले अपना एक्सपीरियंस बताया है तो बस मेरा बड़ा मन हो रहा.... फिर मुझे बहुत नींद आ रही है अभी तो ......., शुरू करें।"
वही वो शख्स अब ये सुन तो और भी ज्यादा शॉक हो जाता है और फिर से अपने सामने खड़ी लड़की को देखने लगता है हैरानी से "जैसे क्या अजूबा है"। उसे तो समझ नहीं आ रहा था कि ये लड़की है या.... क्या ही बोले अब। इसलिए उसे एक नजर ऊपर से नीचे देख उससे दूर हो जाता है और कहता है।
"मुझे तुम्हें छूना भी नहीं है।"
"पर मैंने आज नहाया हुआ है सच्ची," वो पाउट बनाते हुए कहती है।
वही वो शख्स ये सुन चेहरे पर सख्ती लाए अपने पॉकेट से एक पेपर निकाल लेता है और उसके सामने करके कहता है, "मुझे तुमसे शादी नहीं करनी थी, इंफेक्ट करनी ही नहीं है। Im not interested... सो ये DIVORCE PAPER पर साइन करो और निकल जाओ।"
"आज मेरी फर्स्ट नाइट है... मैं कहीं नहीं जाऊंगी और डायवोर्स 😏 भूलकर भी नहीं।"
इतना कहकर वो लड़की उस लड़के के करीब आ जाती है और उसे कॉलर से पकड़... अपने चेहरे के करीब किए हुए कहती है, "आप ...मुझे तंग क्यों कर रहे हैं?"
"साइन करो... और निकल जाओ, तुम अभी बच्ची हो मेरी नजर में।"
"हां आप तो बूढ़ा गए हो ना (गुस्से में लाल आंखे किए) लीचड़ इंसान....... इसीलिए तेरी शादी नहीं हो रही थी और तू क्या तलाक देगा मैं ही दे देती हूं....."
ये कहकर वो लड़की झट से पेपर साइन कर देती है और उस लड़के को जबरदस्ती बेड पर धकेलते हुए कहती है, "ये पेपर सुबह तक जला कर फेंक दूंगी मैं.... तब देखती हूं (नम आंखों से प्यार से) अपनी बीवी को कोई तलाक देता कैसे है।"
और फिर वो लड़की उसके ऊपर लेट जाती है और उसके होंठों पर ऊंगली फेरते हुए कहती है, "आज हमारी सुहागरात है, आज हम दोनों एक हो जाएंगे ...कितना खुबसूरत पल होगा न।"
इतना बोलकर वो घिसटते हुए उसके होंठों के पास आ जाती है और उसका चेहरा पकड़ चूमने ही जाती है। तभी वो शख्स अपनी आंखे कसकर मूंदे हुए ....... नही!.... नही ..... चिल्लाते हुए जोरदार तरीके से झट से उठ जाता है और उसकी सांसें अचानक से ही तेज हो जाती हैं। वो अब भी नही! नही.. बोल रहा होता है पर जब खुद पे कुछ भी नही महसूस करता है। तब अपनी आंखे हल्के से खोल लेता है और देखता है की वो सोफे पर पड़ा हुआ है तो उसके जबड़े भींच से जाते है और वो आंख रोल करते हुए कहता है।
"Disgusting.... dream.😡"
(और तभी एक आवाज आती है)
"बेटा उठ गए हो क्या?"
"Yeah dad im coming."
ये बोल वो शख्स बेड से उठ जाता है और टॉवल लिए बढ़ जाता है वाशरूम की तरफ।
(सो आगे बढ़ने से पहले लियो के बारे में जानकारी।
ये है लियो यानी Leonardo cooper उर्फ उत्कर्ष कश्यप। वेल ऐसा क्यो वो आगे बताऊंगी पर फिल्हाल इनके बारे में। लियो की उम्र 29 है और वो ग्रेसमार्क कंपनी में सीईओ की पोस्ट पर है। दिखने में वो बहुत शांत और प्यारा (लेकिन सिर्फ परिवार वालो के लिए) पर अपनी चीज के लिए पोजेसिव और काफी गुस्सैल भी जो फिलहाल बहुत दिखने वाला है। उसके पास शानदार फिगर, सुडौल चेहरे की भरमार है, चमकदार आंखें और कातिलाना मुस्कान है। वह जहां भी जाता है लड़कियों का सारा ध्यान उसी पर होता है लेकिन कुछ मामलों में उसका व्यक्तित्व अत्यंत अहंकारी, ठंडे दिल वाला और भयानक है और आखिर में वो पापा के लाडले और खुद की जान के बहुत परवाह करने वाले।]
अब लियो कुछ देर बाद फ्रेश होकर वाशरूम से बाहर आ जाता है और अपने बालों को पोंछकर, खुद को सामने मिरर में अपनी हरी आंखो से निहारते हुए भारी आवाज में कहता है।
"Miss you my amore"🩵