My Toxic Husband - Chapter 24
कमरे के अंदर सिसकियों की आवाज उठ रही थी और किसी का रोना भी बढ़ता ही जा रहा था। उस पर से.... कमरे में बहुत रौशनी भी थी जिसकी वजह से वो..... ऊंघते हुए कंबल खींच लेता है पर तभी वो अचानक से ही झटके के मारे उठ जाता है और आंखे फाड़े हुए चारों तरफ निहारने लगता है। लेकिन उसे सब कुछ धुंधला सा नजर आ रहा होता है और इसीलिए वो मूंद लेता है अपनी आंखे। परंतु तभी फिर से ही वो झटके से खोल लेता है और निहारने लगता है अपने बगल में बैठी हुईं जिया को जो आंसुओ में तरबतर थी और पैरों को सिकोड़...कंबल आधा ओढ़े हुए खुद को सिकोड़कर रो रही थी। जिसकी वजह से लियो (हां, लियो ही है) उसे हैरानी से देखने लगता है पर जब कुछ समय बाद उसकी आंखे पूरी खुलती है और जिस तरह जिया बैठी हुई थी.... उसे अब अच्छे से देखता है, तब तो मानो उसके पैरों के नीचे से धरती ही खिसक जाती है क्योंकि... उसके बगल में बैठी हुईं जिया सिर्फ कंबल में ढकी हुई थी और उसकी खुली पीठ से लेकर उसकी कमर साफ लियो को नजर आ रही थी, जिससे वो अब अपनी जगह पर हड़बड़ा सा जाता है और जैसे ही उठने लगता है... वो अब खुद को भी देख मानो.... शॉक सा हो जाता है और ढक लेता है खुद को क्योंकि वो जहां रात में पूरे कपड़ों में था इस वक्त वो सिर्फ अंडरगार्मेंट में था जो उसके लिए किसी तूफान से कम न था।
एक तूफान सा छा जाता है उसके अंदर और अब तक उसने आस पास नहीं देखा था परंतु खुद पर जब किसी की नजरें महसूस होती है, तब वो अपना चेहरा ऊपर कर लेता है और एक बार फिर से ही हैरान हो जाता है क्योंकि सामने जिया के पैरेंट्स खड़े थे, गुस्से में उबलते हुए और उसे खा जाने वाली नज़रों से देख रहे थे जिसकी वजह से वो अपना सर दबाने लगता है। उसका सर अचानक से ही घूम रहा होता है और उसी वक्त उसकी नजर नीचे फर्श पर भी चली जाती है जहां.....उसके और जिया के कपड़े फेंके बड़े थे "जैसे.... उत्तेजना में फाड़ दिया हो"। परन्तु इससे पहले वो कुछ अच्छे से समझ पाता, तभी.... उसके बगल में बैठी हुईं जिया चीख उठती है और छुपा लेती है अपना चेहरा कंबल में जिससे वो झट से उस तरफ मुड़ जाता है और पाता है की... मिसेज राठौर का हाथ उठा हुआ है और वो भड़की हुई उसे भी देख रही है तो वो कहता है,
"ये.... ये आप क्या कर रही है?"
"मिस्टर कश्यप... ये क्या गुल खिला रहे है आप हमारे पीठ पीछे, माना कि हमारी बेटी आपसे प्यार करती है पर... ये हम भी जानते है कि आप उसे नहीं पसंद करते है तो मेरी बेटी के साथ ऐसा करने की आपकी हिम्मत कैसे हुईं" मिस्टर राठौर भड़कते हुए बोलते है।🤬🤬🤬
जिस पर वही लियो अवाक सा हो जाता हैं। एक्चुअल में लियो को अब तक कुछ समझ ही नहीं आ रहा है कि ये क्या है क्योंकि कल रात वो रूम से निकल गया था और फिर वापस भी आया था जिया को मेडिसिन देने। लेकिन उसके बाद क्या हुआ उसे कुछ याद ही नहीं रहा है और उसका सर भी बुरी तरह से घूम रहा होता है परंतु वो फिर भी हिम्मत कर कहता है,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.