Welcome back, Story Creator!

Keep writing amazing stories. Your readers are waiting, Creator.

Chapter 14

My Toxic Husband - Chapter 14

लियो अब रोड पर अपनी कार से था और एक बार फिर से वही गुस्सा और तिलमिलाहट उसके चेहरे पर घूमने लगीं थी जो सुबह से उसके अंदर भरी पड़ी थीं। अब तो बेचारे का दिमाग घूम गया था और उसे इस वक्त इतना ज्यादा गुस्सा आ रहा था कि उसकी बॉडी खुद में ही हल्की-हल्की कांपने सी लगती है। पल भर में ही उसका बदन पसीने से लथपथ होने लगता है और उसे अंदर ही अंदर गर्मी सी भी लगने लगती है, जिसकी वजह से वो कार को और भी ज्यादा स्पीड में कर लेता है जिसे वो पहले से ही उसी लय में चला रहा होता है और मोड़ लेता है एक शॉर्टकट वाले रोड पर कि वहां से जल्दी घर पहुंच जाए क्योंकि उसकी मेडिसिन उसके पास नहीं थी। लेकिन इस चक्कर में वो कई बार तो अपना नियंत्रण ही खो देता है और उसकी कार रोड से बार-बार उतरते हुए बचती है तो बस.... अब वो स्टेयरिंग को कसकर दबा देता है और वापस से ही कार रोड पर लाने लगता है तब उसे अपनी आंखों के सामने कुछ धुंधला सा महसूस होने लगता है और साथ में अब सब कुछ ही आउट ऑफ़ कंट्रोल भी हो रहा होता है। तब इसकी वजह से लियो अब झटके से कार थोड़ा आगे बढ़ा एक साइड पर आहिस्ते से ही रोकने की कोशिश करते हुए ब्रेक लगा लेता है और स्टीयरिंग पर सर रखकर कहता है।

"Disgusting" 😡

वो अब असहाय सा हो गया था और उसे अपना गला सूखने जैसा भी प्रतीत होने लगता है, जिसकी वजह से वो फिर अब धीरे ही धीरे सांस भरने लगता है और बीना चेहरा उठाए ही खोजने लगता है पानी की बॉटल और शुक्र है कार की ड्रायर में पानी था। तब वो धीरे से ही अपना चेहरा ऊपर कर लेता है और जैसे ही पानी उठाने लगता है, तभी उसके हाथ से कुछ छू जाता है जिससे वो फिर ऐसे ही उठा लेता है और देखता है कि वो कुछ और नहीं बल्कि उसकी मेडिसिन और बिस्कुट का पैकेट है और साथ में उसमे एक पर्ची भी तो। वो उसे आहिस्ते से ही खोल लेता है और पढ़ने लगता है जो उसमें लिखा था कि,

"अच्छे भाई के लिए, अच्छी वाली बिस्कुट और हां मेडिसिन भी है तो खा लेना.... उफ्फ... मैं कब तक ये सब करता रहूंगा (पाउट वाली इमोजी के संग) मेरी भाभी यार कहां छुप के बैठी हो, थोड़ा जल्दी आओ वरना आपका पति........ नाश-पाती हो जाएंगे दवाइयां ले लेकर उफ्फ्फ।"

और ये लिखा होता है ऑफकोर्स काविन ने जिसकी वजह से वही ये पढ़ अंजाने में ही लियो के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और वो पर्ची रख.... फटाफट से ही हाथ धोते हुए बिस्कुट खा लेता है और मेडिसिन लेकर टिका लेता है अपना सर सीट पर एक सुकून से क्योंकि उसे एक रिलीफ महसूस होने लगता। पर ये सुकून टूट जाता है, जब कोई उसकी विंडो पर जोर से ही पत्थर मारता है।

This chapter is locked

Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.

Your balance: 0 diamonds
Buy Diamonds
14 / 136
Storymania AI Ready with page context
Context Open the assistant from any page to use that page as context.
AI

Tell me what you are writing. I can help with ideas, outlines, grammar, plot, pacing, and summaries.