His scarred beauty - Chapter 73
रात का पहर है और मौसम आज बहुत सुहाना सा हैं। इसीलिए तो आज घर की दोनो ही तरफ की खिड़कियों को उन्होंने खोलकर रखा हुआ हैं। ताकि ताजा हवा घर में आए और जो टेंशन फैली है उसे खत्म करे । क्योंकि इस वक्त ....घर में एक मायूसी सी छाई हुई है और वो किसी और पर नहीं बल्कि कनक और चांद पर है । क्योंकि आज दोपहर में नोटिस आ जाने के बाद से ये कन्फर्म हो गया था की वो लड़की नहीं बची है ।इसीलिए तब से ही घर आने के बाद से कनक परेशान हैं की क्या हो रहा होगा वहां क्योंकि अधिराज भी चांद को छोड़ने के बाद से दोबारा घर नही आया था और अब तो रात के 9 बज गए हैं। परंतु किसी भी तरह की कोई खबर नहीं.... हां न्यूज पर जरुर ये खबर आग की तरह फैल गई है तो ये लोग भी अभी देखने के बाद चांदनी ऊपर रूम में और कनक अभी नीचे हॉल में तारा के साथ । क्योंकि प्रोफेसर युवराज भी अब तक घर नहीं आए और न ही कोई कॉल किया उन्होंने तारा के लिए । इसीलिए तो वो बुझे हुए मन से डिनर बनाने के बाद तारा को लिए बैठी हुई है जो बार - बार ही उसके बालो के साथ खेल रही होती है। जिसकी वजह से अब कनक मुस्कुराते हुए अब उसे अपने सामने बिठा लेती है और लगती है उसके बालो में उंगली फेरने

जिसकी वजह से वही वो गुदगुदी महसूस करने लगती है और तुरंत ही उठकर खिलखीला उठती है उसके सीने से लगे हुए। जिससे अब कनक भी उसे ऐसे देख गोद में उठा लेती है और किचन में से उसके लिए खाना लेकर बढ़ जाती हैं बरामदे की तरफ़ ।
ऊपर रूम में ,
वही इधर चांद आज फिर से काफी ज्यादा थका हुआ महसूस कर रही होती है परंतु उसे दो दिन वोमोटिंग बगेरा नही हुई थी । इसीलिए इसकी शुक्रगुजार थी वो परंतु उसे अपने पेट में हल्का - हल्का भारीपन जरूर महसूस हो रहा होता है और साथ में उसका मन भी नहीं कर रहा होता है कंपनी से आने के बाद कुछ खाने को । इसीलिए वो फिलहाल कंपनी का पूरा काम निपटाकर , यूनिवर्सिटी का भी आधा कर चुकी थी ।पर उसे अब मन नही हो रहा था आगे करने कर इसीलिए वो बेड पर लेटी हुई थी और ऊपर निहार रही होती है। लेकिन जब उसे कनक की याद आती है जो कुछ वक्त पहले काफी डिस्टर्ब थी ।इसकी वजह से वो झट से ही उठ जाती है और जैसे ही जाने लगती हैं। तब ही उसका फोन बजने लगता है। जिससे वो तुरंत ही नाम देख अटेंड कर लेती है और कहती है।
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.