The CEO'S Contract Wife - Chapter 24
अवनी जल्दी से बाहर आई और मिशा के गले लग गई उसने उसे सारी बात बताई तो मिशा भी खुश हो गई,, दोनों सहेलियां वहां से निकल बाहर आई तो अवनी का ड्राइवर पहले ही वहां खड़ा था,, अवनी ने मिशा को साथ चलने के लिए कहा तो मिशा ने यह कहकर मना कर दिया कि उसे अब अपने स्टूडियो जाना है क्योंकि लड़कियां वहां उसका वेट कर रही होगी जिन्हें वो डांस सिखाती है,, अवनी को भी पता था उसका वहां जाना जरूरी है, इसलिए उसने हां में गर्दन हिलाई और बोली
अवनी:- कोई बात नहीं पर कल हम पूरा दिन साथ रहेंगे और पार्टी करेंगे
मिशा:- ठीक है,
उसके बाद मिशा वहां से चली गई,, वहीं अवनी भी गाड़ी में बैठी तो ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी,, अवनी ने सोचा वो आज जल्दी घर जाकर अभय की पसन्द का डिनर खुद बनाएगी आखिर वो अपनी खुशी उसके साथ बांटना चाहती थी क्योंकि अभय ही था जिसने सुबह उस पर इतना भरोसा जताया था और उसे हौसला दिया था,, अवनी अपनी यह खुशी उसके साथ बांटना चाहती थी,, तभी उसने ध्यान दिया कि गाड़ी घर की तरफ नहीं कही और जा रही है तो उसने ड्राइवर की तरफ देखा और बोली
अवनी:- काका यह तो घर का रास्ता नहीं है,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.