The CEO'S Contract Wife - Chapter 11
वहीं दूसरी तरफ अवनी एक क्लब में बैठी हुई थी और उसके सामने मिशा बैठी हुई थी जो काफी परेशान लग रही थी और अपने सामने बैठी अवनी को देख रही थी जो अब तक चार बॉटल बीयर पी चुकी थी और अभी भी पी रही थी,,, दरअसल रागिनी से बात करने के बाद उसे बहुत गुस्सा आ रहा था और दुख भी हो रहा था, भले ही जो भी हो पर गौरव उसका बचपन का प्यार था,, उसे ऐसे रागिनी के साथ देख उसे तकलीफ़ हो रही थी,, इसलिए वो जाकर एक पार्क में बैठ गई, उसे रागिनी पर बहुत गुस्सा आ रहा था,, जिसने उससे उसके प्यार को छीन लिया था ,, उससे भी ज्यादा गुस्सा उसे गौरव पर आ रहा था जिसने एक बार भी उसके ऊपर भरोसा नहीं किया था ,, बस रागिनी के एक बार कहने से उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे, जबकि वो बचपन से अवनी को जानता था,,
लगभग एक घंटा वहां बैठने के बाद भी उसका गुस्सा कम नहीं हुआ तो उसने टेक्सी ली वहां से निकल डायरेक्टर क्लब आ गई,, वहीं मिशा ने उसे इतने गुस्से में देखा तो उसे अकेला छोड़ना सही नहीं लगा इसलिए वो भी उसके साथ आ गई पर यह लड़की जब से यहां आई थी तब से बस पिए जा रही थी जिस वजह से मिशा परेशान थी क्योंकि वो मिशा की बात सुन ही नहीं रही थी बस पिए जा रही थी , मिशा को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे,, तभी उसके दिमाग में अभय का ख्याल आया,, उसने अवनी के पर्स से उसका फोन लिया और उसे खोल अभय का नम्बर ढूंढने लगी,, उसे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी क्योंकि अवनी ने अभय का नम्बर मिस्टर रायजादा के नाम से सेव किया था जो आज सुबह ही अभय ने उसे दिया था ताकि एमरजेंसी में वो उसे कॉल कर सके,,
मिशा ने जल्दी से अवनी के फोन से अभय को फोन मिला दिया,, अभय जो ऑफिस से घर के लिए निकल रहा था जब उसने अपने फोन अवनी का कॉल आते देखा तो उसने जल्दी से कॉल रिसीव कर लिया और अपनी भारी आवाज में हैलो कहा,, मिशा ने उसे फोन मिला तो दिया था पर अभी उसकी इतनी भारी आवाज सुनकर उससे कुछ बोला नहीं जा रहा था,, वहीं जब कुछ देर तक कोई आवाज नहीं आई तो अभय फिर बोला
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.