The CEO'S Contract Wife - Chapter 9
अभय:- are you sure,,मतलब तुम्हें कोई प्रोब्लम तो नहीं होगी,
अवनी ने ना में गर्दन हिलाई और झट से एक साइड लेट कर खुद को ब्लैंकेट से कवर कर लिया,, अभय भी दूसरी साइड आकर लेट गया और लाइट बन्द कर दी, नींद तो दोनों की आंखों से कोसों दूर थी पर दोनों चुपचाप आंखें बंद किए लेटे रहे,, कुछ देर बाद अवनी को तो नींद आ गई पर अभय अब भी जाग रहा था, जब उसे लगा कि अवनी सो गई है तो उसने धीरे से आंखें खोल उसकी तरफ देखा तो वो सबसे बेखबर सुकून से सो रही थी, अभय उसकी तरफ करवट लेकर लेट गया और उसके मासूम से चेहरे को देखने लगा,, अभय को अपने मन में चल रहे एहसासों का पता था जो अवनी के आने से उसके दिल में पैदा हुए थे पर अभी वो इन एहसासों को अवनी को नहीं बताना चाहता था, वो चाहता था कि एक बार अवनी उस पर पूरी तरह विश्वास कर लें और उसके साथ सहज हो जाए, फिर वो अवनी को अपने मन में चल रहे जज्बातों से रुबरु करवाएगा ,, अवनी को देखते देखते अभय की भी आंख लग गई,,
अगली सुबह अभय की नींद खुली तो उसे खुद पर भार महसूस हुआ, उसने चेहरा नीचे कर देखा तो अवनी उसके सीने पर सिर रखे उसे पकड़े सो रही थी,, अभय की धड़कनें बढ़ गई, सांसें तेज़ी से चलने, अवनी को अपने इतने करीब देख एक बेचैनी ने उसे घेर लिया, शरीर में अजीब सी सिरहन होने लगी ,, उसने कस कर अपनी आंखें बंद की और खुद को शांत करते हुए आंखें खोल अवनी की तरफ देखा जो सबसे बेखबर सुकून से उसके करीब सो रही थी,, सोते हुए वो बहुत ही मासूम लग रही थी,, अभय ने धीरे से उसके सिर को चूमा और उसे खुद से अलग कर अच्छे से बिस्तर पर लेट खुद उठकर बाथरूम में चला गया,, कुछ देर में फ्रेश होकर एक नजर अवनी को देख वो अपने रुम से निकल जिम में चला गया,,
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.