The Mafia's Innocent Lover - Chapter 72
अगले दिन सुबह लगभग दस बजे सत्यम का प्राइवेट जेट एयरपोर्ट पर पहुंचा , सत्यम जो अपनी जाना को बाहों में लिए उसे निहारने में बिजी था, दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर वो होश में आया, तभी बाहर से राहुल की आवाज आई,
राहुल:- भाई हम पहुंच गए,
सत्यम ने कुछ नहीं कहा बस अपनी जाना को देखता रहा जो उसकी बाहों में बेफिक्र हो रही थी, राहुल वहां से चला गया, सत्यम ने प्यार से नव्या का माथा चूमा और उसे खुद से अलग कर खुद उठकर बाथरूम में चला गया, कुछ टाइम बाद वो बाथरूम से बाहर आया तो देखा कि नव्या अभी भी सोई हुई है,
सिर पर लगी चोट और दवाई के असर की वजह से वो अभी भी सोई हुई थी, सत्यम ने उसे बिना उठाए धीरे से अपनी गोद में उठा लिया और लेकर रूम से बाहर बढ़ गया, प्रिया पहले ही आरती जी को लेकर जा चुकी थी, बस आकाश और राहुल खड़े सत्यम का इंतजार कर रहे थे,
राहुल ने नव्या की तरफ देखा और परेशानी से बोला
Unlock this chapter with 5 diamonds to continue reading.